त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 3 hours ago
25
0
...

पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शनकिए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा से भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में शृंगार किया गया। भस्म आरती में भक्तो ने अलौकिक शृंगार के दर्शन दिए। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा सेभस्म आरती मे जटाधारी स्वरूप में शृंगार किया गया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 63वें होमगार्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने "निष्काम सेवा" अर्थात बिना किसी स्वार्थ और अपेक्षा के सत्यनिष्ठा से कर्तव्य करने का संदेश दिया है। इसी आदर्श पर चलते हुए होमगार्ड्स के जवान समर्पण, निष्ठा और सच्चाई के साथ निरंतर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड में ‘होम’ का अर्थ घर और ‘गॉर्ड’ का अर्थ प्रहरी होता है। आप साढ़े आठ करोड़ मध्यप्रदेशवासियों के प्रहरी हैं। होमगार्ड्स हर विपदा में सच्चे संकट मोचन बनकर जनता के साथ खड़े होते हैं। प्राकृतिक आपदा हो, भीड़ प्रबंधन हो, यातायात व्यवस्था हो या किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करना हो—आप सदैव पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहते हैं और समाज के सच्चे हीरो बनते हैं।
27 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
25 views • 3 hours ago
Richa Gupta
MP में इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द, इंदौर 44, भोपाल 18, जबलपुर 5- यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश में इंडिगो की 65 से अधिक उड़ानें रद्द। इंदौर में 44, भोपाल में 18 और जबलपुर में 5 फ्लाइट्स कैंसिल, हजारों यात्री फंसे। पूरी अपडेट पढ़ें।
65 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
कूनो से आई दुखद खबर, ‘वीरा’ चीता के शावक की मौत
चीता स्टेट के नाम से जाने-जाने वाले MP के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक दस माह की मादा चीता 'वीरा' के एक शावक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है।
65 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती, स्थापना दिवस पर सीएम ने की घोषणा
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी सिंहस्थ के आयोजन के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है।
27 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 19 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में कोहरा फैलने लगा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार (4–5 दिसंबर) की रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
69 views • 8 hours ago
Richa Gupta
खजुराहो में 8 दिसंबर को CM डॉ. मोहन करेंगे विभागीय समीक्षा: 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक
खजुराहो में 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।
90 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है राष्ट्रीय बालरंग - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में प्रतिवर्ष होने वाला राष्ट्रीय बालरंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के उद्देश्य को बेहतर तरीके से पूरा कर रहा है। भोपाल का राष्ट्रीय बालरंग राष्ट्रीय एकता का प्रतिबिंब बन गया है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में एक-दूसरे के राज्य की संस्कृति को समझने की जिज्ञासा पैदा करते हैं और बच्चों में देश की संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम भोपाल के राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में राष्ट्रीय बालरंग समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोक नृत्य पर केन्द्रित प्रतियोगिता के विजेता राज्यों के बच्चों को ट्राफी भेंट की।
66 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से कहा कि आपकी जिम्मेदारी यशोदा मैया की तरह है, जिस प्रकार उन्होंने गोपाल कृष्ण का पालन-पोषण कर उन्हें संस्कार प्रदान किए, उसी तरह आप भी आंगनवाड़ी में आने वाले हर बच्चे की देखभाल श्रीकृष्ण की तरह करें। नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में बच्चों की मुस्कुराहट, पोषण और माताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वचन पत्र सौंपा जा रहा है।
71 views • 9 hours ago
Richa Gupta
महिला अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता: CM डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता बताया।
73 views • 9 hours ago
...