मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में कोहरा फैलने लगा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार (4–5 दिसंबर) की रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी जारी है। इन्हीं इलाकों से आने वाली ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश में तापमान गिराने का कारण बनी हुई हैं। विभाग का अनुमान है कि 7 और 8 दिसंबर को तापमान और नीचे जा सकता है तथा शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
बीती रात रीवा का तापमान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम रहा। रीवा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 7.5 डिग्री, जबलपुर में 9.9 डिग्री, उज्जैन में 11.7 डिग्री और इंदौर में 11 डिग्री दर्ज हुआ।
अन्य शहरों के तापमान
राजगढ़ (कल्याणपुर) – 6 डिग्री
पचमढ़ी – 6.7 डिग्री
चित्रकूट (सतना) – 6.8 डिग्री
शिवपुरी – 7 डिग्री
उमरिया – 7.1 डिग्री
नौगांव – 8.2 डिग्री
सतना – 8.6 डिग्री
दमोह, खजुराहो – 9 डिग्री
गुना – 9.5 डिग्री
सीधी – 9.6 डिग्री
मलाजखंड – 9.7 डिग्री
धार – 9.9 डिग्री
रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड बढ़ती महसूस हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पचमढ़ी और नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री रहा। बैतूल में 23.7, शिवपुरी में 24, धार और सिवनी में 24.4, नौगांव में 24.5, श्योपुर में 24.6, रीवा में 24.8 और टीकमगढ़ में 25 डिग्री दर्ज हुआ।
अन्य जिलों का अधिकतम तापमान
दतिया, खजुराहो – 25.1 डिग्री
उमरिया, दमोह, सीधी – 25.2 डिग्री
गुना – 25.4 डिग्री
छिंदवाड़ा – 25.6 डिग्री
बड़े शहरों में—
भोपाल – 25 डिग्री
इंदौर – 24.8 डिग्री
उज्जैन – 26.5 डिग्री
ग्वालियर – 25.6 डिग्री
जबलपुर – 25.3 डिग्री