महिला अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता: CM डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता बताया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 53 minutes ago
54
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स और नई दिल्ली वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा भारत-चीन सीमा के पास उत्तर-सिक्किम से अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर मांगचेन-लाचुंगपा को गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया है। इस सफल कार्यवाही में शामिल एसटीएसएफ के दल को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन्य अपराध के मामलों में 10 वर्ष से वांछित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तस्कर को सिक्किम से गिरफ्तार करना बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में बाघों सहित सभी प्रकार के वन्यजीवों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम में बाघ एवं पेंगोलिन के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों और पेंगोलिन के स्केल की नेपाल के रास्ते चीन में अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। यांगचेन लाचुंगपा की निरंतर तलाश की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता के कारण वन मुख्यालय ने इसे स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) को विवेचना के लिए सौंप दिया। एसटीएसएफ ने एक संगठित एवं अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसमें 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यांगचेन लाचुंगपा अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्करी गिरोह की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका नेटवर्क भारत, नेपाल, भूटान और चीन तक फैला हुआ है। यांगचेन लाचुंगपा के गिरोह के कई देशों में फैले नेटवर्क को देखते हुए भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा यांगचेन लाचुंगपा विरुद्ध रेड नोटिस भी जारी किया गया ताकि उसे किसी भी देश में सबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा सके।


यांगचेन लाचुंगपा लगातार गिरफ्तारी से बचने एजेंसियों को चकमा दे रही थी, अंततः दिनांक 2 दिसम्बर को मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स एवं केंद्र सरकार की वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली की संयुक्त टीम ने अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों में 7 डिग्री तापमान क्षेत्र में पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। तस्कर की गिरफ्तारी की इस कार्यवाही में सिक्किम पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह वन अपराध प्रकरण एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह देश का पहला मामला है, जिसमें शिकारियों, कूरियर, बिचौलिये और तस्करों सहित 31 व्यक्तियों के पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार सभी आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 19 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में कोहरा फैलने लगा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार (4–5 दिसंबर) की रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
16 views • 34 minutes ago
Richa Gupta
खजुराहो में 8 दिसंबर को CM डॉ. मोहन करेंगे विभागीय समीक्षा: 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक
खजुराहो में 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।
55 views • 40 minutes ago
Ramakant Shukla
एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है राष्ट्रीय बालरंग - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में प्रतिवर्ष होने वाला राष्ट्रीय बालरंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के उद्देश्य को बेहतर तरीके से पूरा कर रहा है। भोपाल का राष्ट्रीय बालरंग राष्ट्रीय एकता का प्रतिबिंब बन गया है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में एक-दूसरे के राज्य की संस्कृति को समझने की जिज्ञासा पैदा करते हैं और बच्चों में देश की संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम भोपाल के राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में राष्ट्रीय बालरंग समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोक नृत्य पर केन्द्रित प्रतियोगिता के विजेता राज्यों के बच्चों को ट्राफी भेंट की।
19 views • 46 minutes ago
Ramakant Shukla
यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से कहा कि आपकी जिम्मेदारी यशोदा मैया की तरह है, जिस प्रकार उन्होंने गोपाल कृष्ण का पालन-पोषण कर उन्हें संस्कार प्रदान किए, उसी तरह आप भी आंगनवाड़ी में आने वाले हर बच्चे की देखभाल श्रीकृष्ण की तरह करें। नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में बच्चों की मुस्कुराहट, पोषण और माताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वचन पत्र सौंपा जा रहा है।
23 views • 53 minutes ago
Richa Gupta
महिला अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता: CM डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता बताया।
54 views • 53 minutes ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश में आज मनाया जाएगा होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस
मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राज्यभर में परेड, सम्मान समारोह और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
54 views • 58 minutes ago
Ramakant Shukla
एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को किया जाए सम्मानित- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लखपति दीदी के समान लखपति बीघा का लक्ष्य रखते हुए एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाए। किसानों को बिचौलियों से बचाने और उन्हें बाजार में अपनी उपज का सीधे लाभ दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था हो। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और अद्यतन तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर उपज लेने के लिए ग्राम स्तर पर सघन गतिविधियां संचालित की जाएं।
22 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भांग से शृंगार, त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
44 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में जल्द होंगे मंडी और सहकारिता के चुनाव!
मध्यप्रदेश में मंडी और सहकारिता चुनाव कराए जाने की संभावनाएँ तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार नए साल में इन चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
45 views • 18 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विधानसभा में नियुक्ति पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयन पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ।
108 views • 19 hours ago
...