मध्य प्रदेश में आज मनाया जाएगा होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस
मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राज्यभर में परेड, सम्मान समारोह और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
66
0
...

मध्यप्रदेश में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस आज 6 दिसंबर 2025 को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जहांगीराबाद, भोपाल स्थित होमगार्ड्स परेड ग्राउंड में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्र तथा बड़ी संख्या में होमगार्ड अधिकारी-सैनिक उपस्थित रहेंगे।


होमगार्ड संगठन प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाता है। यह कार्यक्रम राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में भी आयोजित किया जाता है। संगठन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ बाढ़, दुर्घटनाओं, आगजनी, प्राकृतिक आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है। संकट की घड़ी में फँसे लोगों की सहायता करने में होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस ने सदैव अद्वितीय साहस और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।


पहली बार मिलेगा मुख्‍यमंत्री अदम्‍य साहस पुरस्‍कार

इस वर्ष राज्य शासन द्वारा पहली बार “मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार” प्रारंभ किया गया है। यह पुरस्कार उन होमगार्ड सैनिकों, एसडीईआरएफ सदस्यों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने आपदा के समय स्वयं की परवाह किए बिना नागरिकों की जान बचाई। मुख्यमंत्री चयनित बहादुर जवानों को राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित करेंगे। विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर इंदौर, सिवनी, गुना, रतलाम, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और उज्जैन की कुल 10 टीमों को 51-51 हजार रूपए की राशि वितरित की जाएगी।


मुख्‍यमंत्री को परेड की सलामी दी जाएगी

कार्यक्रम के दौरान परेड द्वारा मुख्‍यमंत्री को सलामी दी जाएगी। इसके बाद परेड का निरीक्षण, मार्च-पास्ट एवं मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों द्वारा आपदा के दौरान किए जाने वाले रेस्क्यू कार्यों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया जाएगा। स्थापना दिवस पर होमगार्ड की सशस्त्र प्लाटून और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की टुकड़ी भी मुख्यमंत्री को सलामी देगी।


मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्‍मान

स्थापना दिवस समारोह में होमगार्ड सैनिकों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से लेकर डिप्लोमा, स्नातक, तकनीकी शिक्षा और स्नातकोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 10 मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि 5 हजार रूपए से 30 हजार रुपए तक प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में होमगार्ड नागरिक सुरक्षा के अधिकारी सैनिकों और उनके परिजनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम, खेल गतिविधि और महिलाओं संबंधी इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 19 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में कोहरा फैलने लगा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार (4–5 दिसंबर) की रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
49 views • 1 hour ago
Richa Gupta
खजुराहो में 8 दिसंबर को CM डॉ. मोहन करेंगे विभागीय समीक्षा: 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक
खजुराहो में 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। 9 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।
66 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है राष्ट्रीय बालरंग - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में प्रतिवर्ष होने वाला राष्ट्रीय बालरंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के उद्देश्य को बेहतर तरीके से पूरा कर रहा है। भोपाल का राष्ट्रीय बालरंग राष्ट्रीय एकता का प्रतिबिंब बन गया है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में एक-दूसरे के राज्य की संस्कृति को समझने की जिज्ञासा पैदा करते हैं और बच्चों में देश की संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम भोपाल के राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में राष्ट्रीय बालरंग समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोक नृत्य पर केन्द्रित प्रतियोगिता के विजेता राज्यों के बच्चों को ट्राफी भेंट की।
50 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से कहा कि आपकी जिम्मेदारी यशोदा मैया की तरह है, जिस प्रकार उन्होंने गोपाल कृष्ण का पालन-पोषण कर उन्हें संस्कार प्रदान किए, उसी तरह आप भी आंगनवाड़ी में आने वाले हर बच्चे की देखभाल श्रीकृष्ण की तरह करें। नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में बच्चों की मुस्कुराहट, पोषण और माताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वचन पत्र सौंपा जा रहा है।
57 views • 2 hours ago
Richa Gupta
महिला अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता: CM डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता बताया।
59 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश में आज मनाया जाएगा होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस
मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राज्यभर में परेड, सम्मान समारोह और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
66 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को किया जाए सम्मानित- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लखपति दीदी के समान लखपति बीघा का लक्ष्य रखते हुए एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाए। किसानों को बिचौलियों से बचाने और उन्हें बाजार में अपनी उपज का सीधे लाभ दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था हो। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और अद्यतन तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर उपज लेने के लिए ग्राम स्तर पर सघन गतिविधियां संचालित की जाएं।
65 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भांग से शृंगार, त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
46 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में जल्द होंगे मंडी और सहकारिता के चुनाव!
मध्यप्रदेश में मंडी और सहकारिता चुनाव कराए जाने की संभावनाएँ तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार नए साल में इन चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
46 views • 19 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विधानसभा में नियुक्ति पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयन पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ।
114 views • 20 hours ago
...