वास्तु के अनुसार पुराना फर्नीचर क्यों नहीं खरीदना चाहिए?
कई लोग सुविधानुसार घर में पुराने और इस्तेमाल किये हुए फर्नीचर ले आते हैं, जबकि वो इस बात से अनजान होते हैं कि वो फर्नीचर किस तरह की ऊर्जा से जुड़ी हुई है और उसे घर में लाने से उन्हें किस-किस तरह के वास्तु दोषों का सामना करना पड़ सकता है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 10 फरवरी 2025
922
0
...

वास्तु शास्त्र के सारे बदलाव ऊर्जा को ध्यान में रखकर किये जाते हैं क्योंकि घर की ऊर्जा से घर के परिवारजनों की ऊर्जा जुड़ी होती है। वास्तु में घर के फर्नीचर को खरीदने को लेकर भी कई नियम होते हैं। जैसे कि, मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन लकड़ी से बने किसी फर्नीचर को नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा वास्तु ये भी कहता है कि शीशम, सागौन, नीम, अशोक, सागवान, अर्जुन आदि की लकड़ी फनीर्चर बनवाने के लिए शुभ है, जबकि पीपल, बरगद, चंदन जैसे पेड़ पूजनीय है। इसलिए, इनसे बने फर्नीचर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र ये भी कहता है कि घर के भीतर हल्के फर्नीचर को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में और भारी फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। इसी तरह वास्तुशास्त्र में ये भी माना गया है कि घरमें पुराने फर्नीचर खरीदकर कभी नहीं लानी चाहिए क्योंकि पुराने फर्नीचर को खरीदने या उपयोग करने से कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

पुराने फर्नीचर में पूर्व मालिक की ऊर्जा संचित रहती है। यदि फर्नीचर का उपयोग किसी बीमार, परेशान, या आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे व्यक्ति ने किया हो, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा नए स्थान पर आ सकती है और वहाँ के वातावरण को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा कुछ पुराने फर्नीचर में अदृश्य दोष हो सकते हैं, जैसे कि उसमें कीड़े, घुन, या अन्य नकारात्मक तत्व छिपे हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

दुर्भाग्य तथा मानसिक और भावनात्मक प्रभाव

पुराना फर्नीचर यदि किसी अप्रिय घटना, विवाद, या दुर्घटना से जुड़ा हो, तो यह दुर्भाग्य को बढ़ा सकता है। इससे परिवार में मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याएँ, और आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। यदि फर्नीचर किसी अस्पताल, शोकग्रस्त घर, या नकारात्मक ऊर्जा वाले स्थान से आया है, तो यह नए घर के लोगों की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है और जीवन में तनाव और अवसाद बढ़ा सकताहै।

वास्तु दोष

यदि फर्नीचर का आकार, बनावट या दिशा वास्तु सिद्धांतों के अनुसार न हो, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है। गलत दिशा में रखा गया फर्नीचर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य, समृद्धि और संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

क्या करें यदि पुराना फर्नीचर रखना आवश्यक हो?

वास्तु शास्त्र के अनुसार भले ही पुराने फर्नीचर से नकारात्मक ऊर्जा का खतरा होता है, लेकिन यदि खरीदना आवश्यक हो, तो उचित शुद्धिकरण और सही दिशा में रखने से इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। यदि आपको मजबूरी में पुराना फर्नीचर रखना हो, तो आप उस फर्नीचर का गंगाजल या समुद्री नमक से शुद्धिकरण करें। घर में कभी भी टूटा फर्नीचर ना लायें और अगर फर्नीचर टूटा हुआ है, तो उसकी मरम्मत करवा लें और उसमें नया रंग और पॉलिश कराएं। ऊर्जा के लिए नीम की पत्तियाँ या कपूर जलाकर आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें। फर्नीचर को सही दिशा में रखें, जैसे कि बेड, टेबल आदि को दक्षिण-पश्चिम में रखना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: 75 वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग
माघ मेला हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, जिसका आयोजन हर वर्ष धर्म नगरी प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर होता है। हिंदू शास्त्रों और पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाला यह मेला स्नान, दान, तप और साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है।
99 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
संत नरेश भैया के सामने फफक -फफक कर रोने लगे प्रेमानंद महाराज
वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज अपने सरल जीवन, गहन भक्ति और प्रेरक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। उनके आश्रम में रोज़ देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आम भक्तों के साथ-साथ कई प्रसिद्ध हस्तिया और संत-महात्मा भी उनसे मार्गदर्शन लेने आते रहते हैं।
100 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
शास्त्रों में इन पौधों को दिया गया है बड़ा महत्व, इनकी पूजा से दूर होती है दुख और दरिद्रता
ज्योतिष में माना जाता है कि कुछ पवित्र वृक्षों की उपासना लाभकारी होती है। हिंदू परंपरा में पेड़-पौधों को बड़ा महत्व दिया जाता है। यह हमारे स्वास्थ के साथ-साथ हमारे भाग्यवृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
97 views • 2025-12-15
Sanjay Purohit
पौष अमावस्या 2025: इस दिन है मिनी पितृ पक्ष की अमावस्या
पौष अमावस्या पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस दिन किए गए पुण्य कर्म न सिर्फ पूर्वजों को शांति प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाले समय में जीवन को सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं.
41 views • 2025-12-14
Sanjay Purohit
16 दिसंबर से लग रहा खरमास, भूलकर भी न करें ये काम
खरमास की शुरुआत इस बार 16 दिसंबर 2025, मंगलवार से हो रही है. इसके बाद 15 जनवरी को जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो खरमास समाप्त हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय कुछ कार्यों को करने में सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए.
142 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
122 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
क्या दान न देने पर श्राप लगता है? क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने ?
हिंदू धर्म में दान-पुण्य करने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है. लोग अपनी क्षमता के अनुसार, जरूरतमंदों को और अन्य धार्मिक जगहों पर दान दिया करते हैं. मान्यता है कि दान-पुण्य करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है. जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं. हालांकि, कई बार जब लोग दान नहीं देते हैं, तो मन में ये सवाल आता है कि क्या अगर दान न दें तो पाप के भागी बन जाएंगे.
72 views • 2025-12-09
Sanjay Purohit
आंखों में छिपा है जीवन का रहस्य, ग्रहों के माध्यम से जानें नेत्र से व्यक्तित्व
ज्योतिष को वेदों का नेत्र कहा गया है, जो व्यक्ति के भविष्य को जानने में सहायक है। नेत्रों के आकार, रंग और भावों से चरित्र, स्वभाव और अंतर्निहित शक्तियों का पता चलता है। विभिन्न ग्रहों का प्रभाव भी नेत्रों के स्वरूप और व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है।
63 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: क्या है दंडी बाड़ा? कैसी है दंडी संन्यासियों की दुनिया
माघ मेला में दंडी बाड़ा का बड़ा महत्व माना जाता है। इस बार प्रयागराज के माघ मेला में दंडी संत-संन्यासियों से फिर मिलने का भक्तों को अवसर मिल सकता है। दंडी संन्यासी बनने के लिए कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है।
196 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
सुख-समृद्धि के लिए किचन से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, बनी रहेगी मां अन्नपूर्णा की कृपा
रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना एक धार्मिक परंपरा है जो भोजन के प्रति कृतज्ञता को दर्शाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ आता है। यही वजह है कि रसोई से जुड़े कुछ नियमों का सभी को जरूर ध्यान रखना चाहिए।
76 views • 2025-12-05
...