होलिका दहन में राशि अनुसार अर्पित करें ये सामग्री
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता पाना चाहते हैं तो इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार कुछ सामग्री अर्पित करें। ताकि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो और ग्रह बाधा दूर हो जाए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 16 hours ago
90
0
...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता पाना चाहते हैं तो इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार कुछ सामग्री अर्पित करें। ताकि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो और ग्रह बाधा दूर हो जाए।

मेष राशि के जातक होलिका दहन के समय 7 नग काली मिर्च ऊसार कर होलिका में अर्पण करें। स्वास्थ्य परेशानी दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि के लोग सफेद चंदन होलिका के तीन फेरे लेकर डालें इससे मानसिक चिंता दूर हो जाएगी।

मिथुन राशि के जातक चने की दाल 100 ग्राम दहन में डाले आर्थिक संकट समाप्त होगा।

कर्क राशि के लोगों को 50 ग्राम सौंफ की होलिका में आहुति देनी चाहिए। इससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह राशि के जातकों को 250 ग्राम जौ को होलिका में अर्पण करने से किसी भी रोग से छुटकारा मिल जाता है।

कन्या राशि के जातकों को 3 नग जायफल 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए इससे सभी संकटों से मुक्ति मिल जाएगी।

तुला राशि वालों को होलिका दहन के दिन गुड़ और 2 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होगी।

वृश्चिक राशि वालों को होलिका दहन के दिन 100 ग्राम पीली सरसों 3 बार ऊसार कर होलिका में आहुति देने से भाग्योदय होगा।

धनु राशि के जातकों को 50 ग्राम चावल व गुड़ दहन में डालने से सकंट दूर हो जाएगा और सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि वालों को गुड़ और 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव कम हो जाएगा।

कुंभ राशि के जातकों को काले उड़द की दाल और गुड़ के मिश्रण को होलिका में अर्पित करना चाहिए। इससे फिजूल खर्च से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि के लोगों को 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होता है और तरक्की मिलेगी।

इसके साथ ही मकर,कुंभ और मीन राशि के जातक, जिन पर साढ़े साती है वे लोग दहन में गुड़ अवश्य चढ़ाए लाभ मिलेगा। वहीं मेष राशि के जातकों को भी यह उपाय अवश्य करना चाहिए क्योंकि 29 मार्च से शनि की साढ़ेसाती शुरू हो रही है। कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए होलिका में लोबान की आहुति देने से लाभ मिलेगा। सिंह और धनु राशि के जातकों को भी यह उपाय करना चाहिए।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
payal trivedi
Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर भद्रा का साया, यहां जानें शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन आज 13 मार्च 2025 को किया जा रहा है।
97 views • 10 hours ago
Richa Gupta
होलिका दहन आज, पूजा के मिलेगा सिर्फ इतने घंटे का समय, जानें महत्व
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है, जिन्हें उनकी बुआ होलिका ने आग में जलाने की कोशिश की थी।
76 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
होली पर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये खास उपाय
अगर आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त है, या फिर घर के सदस्यों को अनजाना भय सता रहा है, तो होली के दिन किए गए कुछ सरल उपाय आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
97 views • 15 hours ago
payal trivedi
Holika Dahan 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहू्र्त, आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस का विशेष ध्यान
होलिका दहन के लिए जनपद में सभी जगहों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार रात 10:44 से 11:45 तक होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद शुक्रवार को रंग खेला जाएगा।
108 views • 15 hours ago
payal trivedi
आज का राशिफल 13 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
88 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
होलिका दहन में राशि अनुसार अर्पित करें ये सामग्री
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता पाना चाहते हैं तो इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार कुछ सामग्री अर्पित करें। ताकि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो और ग्रह बाधा दूर हो जाए।
90 views • 16 hours ago
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
284 views • 2025-03-12
payal trivedi
आज का राशिफल 12 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
114 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय
होली के पहले होलिका दहन किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में सभी बुरी और नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल होलिका दहन कब किया जाएगा. इसका शुभ मुहूर्त क्या है और होलिका दहन के लिए कितना समय मिलेगा.
112 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
होली पर बेहद उग्र होते हैं राहु, झगड़े और एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन कई बार लोग अधिक उत्साह में अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं। इस दौरान नशे का सेवन, अनियंत्रित आचरण, झगड़े और दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।
93 views • 2025-03-12
...