आज का राशिफल 13 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 16 hours ago
87
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 13 मार्च 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


​मेष राशि


मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के शुभ योग से लाभदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप आनंदित होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।नौकरी में आपको उन्नति का संयोग बनेगा। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी।


​वृषभ राशि


आज वृषभ के लिए दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि होगी। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा। अधिकारीवर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको आज प्रेमी के साथ भी आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा।​


मिथुन राशि


आज का दिन मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा, आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी समय देना होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में रिश्ते की मर्यादा को निभाना होगा और किसी संबंधी से मिलने के लिए जाना होगा। मिथुन राशि के छात्र आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों द्वारा रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा।


​कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन वाहन या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत हो सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन और स्वास्थ्य पर आज धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम के समय आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना पड़ सकता है और बजट से अधिक खर्च होने की वजह से चिंता भी होगी।


​सिंह राशि


सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। खान पान में भी आपको आज संयम रखना होगा और तामसिक पदार्थों से बचना होगा। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा लेकिन गुप्त शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। वैसे आज कुछ नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज लव लाइफ में भी खुशी मिलेगी।


​कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनके पक्ष में रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। छात्र के लिए विशेष तौर पर आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा किसी दोस्त से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी बातचीत हो सकती है अथवा इनसे मिलने का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा।


​तुला राशि


तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। अगर आपके माती पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है। आपको आज कोई ऐसी खबर या सूचना मिल सकती है जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस राशि के छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सितारे लाभदायक बना रहे हैं। ऐसे में आपके पराक्रम और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज वाहन और भौतिक सुख साधन भी मिल सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।


​धनु राशि


धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम को आप पूरा कर पाएंगे किसी का कोई पुराना लेनदेन है तो उसे भी आज आप पूरा कर पाएंगे। आज आपको जीवनसाथी से सलाह विचार करके ही कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए। बच्चों की सफलता और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बन सकते हैं।


​मकर राशि


मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है,इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके बच्चों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उनका प्रदर्शन आपको आनंदित करेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबियों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपका आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज शाम का समय आपका शॉपिंग और किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में बीतेगा।।


​कुंभ राशि


कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिल रहा है और आपकी कोई चाहत भी पूरी हो रही है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आप इनके लिए भी गिफ्ट ले सकते हैं। छोटे बच्चों से आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा।


​मीन राशि


मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खुशियों भरा रहेगा। आज आपको कमाई के कई नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी प्रबंधन क्षमता का भी आज पूरा लाभ उठा पाएंगे। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर सरकारी क्षेत्र का कोई काम है तो दिन के पहले भाग में ही उसे निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। शाम के समय आप आज किसी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
payal trivedi
Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर भद्रा का साया, यहां जानें शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन आज 13 मार्च 2025 को किया जा रहा है।
97 views • 10 hours ago
Richa Gupta
होलिका दहन आज, पूजा के मिलेगा सिर्फ इतने घंटे का समय, जानें महत्व
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है, जिन्हें उनकी बुआ होलिका ने आग में जलाने की कोशिश की थी।
76 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
होली पर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये खास उपाय
अगर आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त है, या फिर घर के सदस्यों को अनजाना भय सता रहा है, तो होली के दिन किए गए कुछ सरल उपाय आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
97 views • 15 hours ago
payal trivedi
Holika Dahan 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहू्र्त, आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस का विशेष ध्यान
होलिका दहन के लिए जनपद में सभी जगहों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार रात 10:44 से 11:45 तक होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद शुक्रवार को रंग खेला जाएगा।
108 views • 15 hours ago
payal trivedi
आज का राशिफल 13 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
87 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
होलिका दहन में राशि अनुसार अर्पित करें ये सामग्री
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता पाना चाहते हैं तो इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार कुछ सामग्री अर्पित करें। ताकि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो और ग्रह बाधा दूर हो जाए।
90 views • 16 hours ago
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
284 views • 2025-03-12
payal trivedi
आज का राशिफल 12 मार्च 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
114 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय
होली के पहले होलिका दहन किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में सभी बुरी और नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल होलिका दहन कब किया जाएगा. इसका शुभ मुहूर्त क्या है और होलिका दहन के लिए कितना समय मिलेगा.
112 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
होली पर बेहद उग्र होते हैं राहु, झगड़े और एक्सीडेंट से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन कई बार लोग अधिक उत्साह में अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं। इस दौरान नशे का सेवन, अनियंत्रित आचरण, झगड़े और दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।
93 views • 2025-03-12
...