Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की कंगाली पर बोले इमरान खान कहा- नई ऊंचाई तक पहुंचेगी महंगाई
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 03 मार्च 2023
6998
0
...

Islamabad: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानी (Pakistan Economic Crisis) सत्ता परिवर्तन के लिए रची गई साजिश की भारी कीमत चुका रहे हैं। इमरान ने गुरुवार को पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पर नया निशाना साधा और उन पर कई अपराधियों की सत्ता में आने में सहायता करने का आरोप लगाया।

नई ऊंचाई तक पहुंचेगी महंगाई

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के चेयरमैन ने पाकिस्तानी रुपये का गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि इससे सार्वजनिक ऋण बढ़ेगा और परिणामस्वरूप कमरतोड़ महंगाई नई ऊंचाई तक पहुंचेगी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये 18.74 रुपये गिर गया। विश्लेषकों ने इस रिकॉर्ड गिरावट के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ पाकिस्तान सरकार के गतिरोध को जिम्मेदार ठहराया।

कोर्ट ने दिए इमरान के समर्थक को रिहा करने के आदेश

इस्लामाबाद (Pakistan Economic Crisis) के जिला एवं सत्र न्यायालय ने इमरान के समर्थक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अमजद शोएब के विरुद्ध आरोप निरस्त कर दिए और पुलिस को उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। अमजद को इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था और तीन दिन की हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। अमजद पर लोगों को राष्ट्रीय संस्थानों के विरुद्ध भड़काने का आरोप था।

कर्मचारियों की छंटनी करेंगे उद्योग

पाकिस्तान में व्याप्त आर्थिक संकट की आंच धीरे-धीरे देश के प्रत्येक हिस्से में फैलने लगी है। अब ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि पाकिस्तान के कई उद्योग अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाले हैं। इस छंटनी का कपड़ा क्षेत्र में ज्यादा प्रभाव होने की संभावना है। समाचार आउटलेट द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, पाकिस्तान के कपड़ा निर्यात में 14.8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

10 लाख अनौपचारिक श्रमिक हो जाएंगे बेरोजगार

नेशनल ट्रेड यूनियन फेडरेशन पाकिस्तान (NTUF) के महासचिव नासिर मंसूर ने आशंका जताई कि पाकिस्तान में लगभग 10 लाख अनौपचारिक श्रमिक बेरोजगार हो जाएंगे। इनमें से ज्यादातर श्रमिक कपड़ा क्षेत्र से संबंधित हैं। ऐसे में संकट और भी ज्यादा गहरा सकता है।

Read More- Prince Harry और पत्नी मेघन शाही महल से हुए बेदखल, शादी में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दिया था गिफ्ट

ये भी पढ़ें
Bhopal: पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, इस बात को लेकर जताई चिंता
...

International

See all →
Sanjay Purohit
कहा हैं नरगिस मोहम्मदी? नोबेल कमेटी ने ईरान को घेरा
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को ईरान में एक स्मृति सभा के दौरान गिरफ्तार किया गया. इसी के बाद अब नोबेल कमेटी ने मोहम्मदी की गिरफ्तारी को लेकर ईरान को घेरा है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं. साथ ही कमेटी ने उनकी रिहाई की मांग की है.
31 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
US व कनाडा में तनाव से अब दुबई का रुख कर रहे भारतीय छात्र
दुबई अब भारतीय परिवारों के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक अध्ययन गंतव्यों का एक प्रभावी विकल्प बन रहा है। दुनिया के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दुबई में अपने कैंपस खोल रहे हैं।
35 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
धरती गर्म होने का असर DNA तक, ध्रुवीय भालुओं में दिखा अनोखा अनुकूलन
धरती के बढ़ते तापमान का असर अब सिर्फ बर्फ और मौसम तक सीमित नहीं रहा, यह जीवों के डीएनए तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड में रहने वाले उत्तर ध्रुवीय भालुओं में गर्म होती जलवायु के दबाव में जीन में परिवर्तन नजर आया है।
33 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
जलवायु परिवर्तन का असर, बढ़ते तापमान से घट रही नींद
दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए एक विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चेतावनी दी है कि रात में बढ़ता तापमान दुनिया भर की नींद पर गहरा असर डाल रहा है। नींद का समय छोटा हो रहा है, गुणवत्ता गिर रही है, और इसका सबसे तीखा प्रभाव गरीब, बीमार और कठिन परिस्थितियों में रहने वाली आबादी पर पड़ रहा है।
37 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
पुतिन ने शहबाज शरीफ को कराया 40 मिनट इंतजार, फिर किया मिलने से इनकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल फोरम फॉर पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए बेहद उत्सुक थे, लेकिन हालात उनके बिल्कुल खिलाफ रहे।
129 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
अमेरिकी संसद में भारत पर 50% टैरिफ के खिलाफ बगावत
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति के खिलाफ आवाज़ उठने लगी है अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसदों ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क को खत्म करने के लिए कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है।
116 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
चाबहार पोर्ट से भारत की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन!
अफगानिस्तान ने अपनी व्यापारिक नीतियों में बड़ा बदलाव करते हुए पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम कर दी है. दशकों तक तोरखम और चमन बॉर्डर क्रॉसिंग अफगानिस्तान के व्यापार के मुख्य रास्ते थे, लेकिन पाकिस्तान द्वारा बार-बार इन्हें बंद करने से अफगान कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ.
125 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बनेंगे एलन मस्क
एलन मस्क की उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जुड़ सकता है। मस्क अभी दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं और अगले साल ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसकी वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।
134 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
पाकिस्‍तानी इतिहास में पहली बार ISI चीफ को जेल
पाकिस्तानी सेना की ओर से दावा किया गया है कि इस सजा के ऐलान में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया। फैज के पास अपील करने का अधिकार है।
60 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर आज से लगा प्रतिबंध, अब इस उम्र के बच्चे अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। बच्चे अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
83 views • 2025-12-10
...