अमित शाह का बयान: बिहार को अब 'विकास राज' चाहिए, 'जंगलराज' नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
70
0
...

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस रैली को संबोधित करते हुए जहां एनडीए सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की तो वहीं विपक्ष पर निशाना साधा।


अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव में एक तरफ एनडीए के पांच दल पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर लठमार हो गई। उन्होंने कहा कि इनका न नेता है, न नीयत है और न नेतृत्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सचेत करते हुए कहा कि बिहार चुनाव यह निर्णय करने वाला है कि फिर से बिहार में जंगलराज आएगा या एनडीए के नेतृत्व में फिर से विकास का राज आएगा।


बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार में आज शिक्षा का बजट 18 गुना बढ़ा है, जबकि शिक्षकों की संख्या दो लाख से बढ़कर छह लाख हो गई है, और इंजीनियरिंग की सीटें 36 गुना बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों में भी वृद्धि हुई है। बिहार में कानून के राज को बिगाड़ने के लिए राजद आई है।


सीतामढ़ी में भी भव्य जानकी मंदिर बनने की शुरुआत हो गई है


केंद्रीय गृह मंत्री ने मुंगेर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह इलाका भी रामायण सर्किट से जुड़ने वाला है। एनडीए सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है और अब सीतामढ़ी में भी भव्य जानकी मंदिर बनने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने मुंगेर के सीता कुंड के विकास करने का वादा करते हुए कई विकास कार्यों की भी चर्चा की।


उन्होंने कहा, “हाल ही में एनडीए सरकार ने एक करोड़ जीविका दीदी के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रुपए जमा करने का काम किया। विधवा और वृद्धा पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई, और आशा बहनों का मानदेय 3,000 रुपए किया गया। इसी तरह बहुत सारे काम एनडीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए किए हैं। अब पटना में मेट्रो का सपना साकार हो रहा है।”


इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए को जहां बिहार के लोगों की चिंता है, वहीं लालू यादव को अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी को अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने की चिंता है। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी चर्चा की।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
तमिलनाडु में भारी बारिश अलर्ट, मछुआरों को तट से दूर रहने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने आज रविवार को राज्य के छह जिलों- चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, रानीपेट और विलुपुरम में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
71 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह 27 अक्टूबर को ‘भारत समुद्री सप्ताह 2025’ का उद्घाटन करेंगे- ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा
देश की समुद्री ताकत और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए मुंबई में ‘भारत समुद्री सप्ताह 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे।
69 views • 5 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल-2 शुरू, मंत्री बोले- बेहतर अनुभव मिलेगा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीआईएएल) पर नवनिर्मित और उन्नत टर्मिनल-2 (टी-2) का उद्घाटन किया।
68 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह का बयान: बिहार को अब 'विकास राज' चाहिए, 'जंगलराज' नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।
70 views • 7 hours ago
Richa Gupta
खरना 2025: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा– लोक आस्था का महापर्व छठ सबको जोड़ता है
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई और रविवार को दूसरे दिन खरना का पर्व मनाया जा रहा है।
70 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
PM मोदी ने छठ की बधाई दी, कहा- त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और जनता से इस पवित्र उत्सव में शामिल होने की अपील की।
33 views • 9 hours ago
Richa Gupta
RBI ने अधिग्रहण लोन सीमा बढ़ाने पर जारी किया ड्राफ्ट सर्कुलर
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नया ड्राफ्ट सर्कुलर जारी किया है, जिसमें भारतीय कंपनियों को घरेलू या विदेशी फर्मों में पूरा या कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए बैंकों द्वारा लोन की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
61 views • 9 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने सतीश शाह को दी श्रद्धांजलि, कहा- भरी लोगों के जीवन में हंसी
मशहूर अभिनेता और कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सतीश शाह का निधन हो गया है। 72 वर्षीय सतीश शाह का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ।
82 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब और सर्द होने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद स्मॉग के चलते उसका असर खास नजर नहीं आ रहा। रात के समय ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी रातें ठंडी होने लगी हैं, और सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। रविवार सुबह कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा।
72 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
सोने की कीमत को लेकर बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी
बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2026 में वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और मंदी के कारण सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। बाजार जानकारों का अनुमान है कि इस उछाल में 25 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
124 views • 2025-10-25
...