दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब और सर्द होने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद स्मॉग के चलते उसका असर खास नजर नहीं आ रहा। रात के समय ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी रातें ठंडी होने लगी हैं, और सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। रविवार सुबह कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 12 hours ago
72
0
...

सर्दी के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां रविवार सुबह AQI स्तर 400 के पार पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। यहां की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोगों को दम घुटने जैसी स्थिति महसूस हो रही है।

आज दिन में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, जो मंगलवार तक जारी रहेगी। ऐसे में छठ पूजा के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में AQI 400 के पार, कई इलाकों में गंभीर स्थिति

राजधानी में लोग अब सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। हवा में ज़हर घुलने से हालात बिगड़ने लगे हैं। रविवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच गई। प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं।

स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP-2 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज-2) लागू कर दिया है।

AQI स्तर (रविवार सुबह 8 बजे तक)

आनंद विहार – 430

वजीरपुर – 403

विवेक विहार – 371

जहांगीरपुरी – 370

चांदनी चौक – 376

रोहिणी – 362

बुराड़ी – 344

नरेला – 338

सोनिया विहार – 330

ओखला – 324

आरके पुरम – 324

लोदी रोड – 290

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
तमिलनाडु में भारी बारिश अलर्ट, मछुआरों को तट से दूर रहने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने आज रविवार को राज्य के छह जिलों- चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, रानीपेट और विलुपुरम में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
71 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह 27 अक्टूबर को ‘भारत समुद्री सप्ताह 2025’ का उद्घाटन करेंगे- ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा
देश की समुद्री ताकत और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए मुंबई में ‘भारत समुद्री सप्ताह 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे।
69 views • 5 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल-2 शुरू, मंत्री बोले- बेहतर अनुभव मिलेगा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीआईएएल) पर नवनिर्मित और उन्नत टर्मिनल-2 (टी-2) का उद्घाटन किया।
68 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह का बयान: बिहार को अब 'विकास राज' चाहिए, 'जंगलराज' नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।
70 views • 7 hours ago
Richa Gupta
खरना 2025: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा– लोक आस्था का महापर्व छठ सबको जोड़ता है
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई और रविवार को दूसरे दिन खरना का पर्व मनाया जा रहा है।
70 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
PM मोदी ने छठ की बधाई दी, कहा- त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और जनता से इस पवित्र उत्सव में शामिल होने की अपील की।
33 views • 9 hours ago
Richa Gupta
RBI ने अधिग्रहण लोन सीमा बढ़ाने पर जारी किया ड्राफ्ट सर्कुलर
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नया ड्राफ्ट सर्कुलर जारी किया है, जिसमें भारतीय कंपनियों को घरेलू या विदेशी फर्मों में पूरा या कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए बैंकों द्वारा लोन की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
61 views • 9 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने सतीश शाह को दी श्रद्धांजलि, कहा- भरी लोगों के जीवन में हंसी
मशहूर अभिनेता और कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सतीश शाह का निधन हो गया है। 72 वर्षीय सतीश शाह का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ।
82 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब और सर्द होने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद स्मॉग के चलते उसका असर खास नजर नहीं आ रहा। रात के समय ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी रातें ठंडी होने लगी हैं, और सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। रविवार सुबह कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा।
72 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
सोने की कीमत को लेकर बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी
बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2026 में वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और मंदी के कारण सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। बाजार जानकारों का अनुमान है कि इस उछाल में 25 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
124 views • 2025-10-25
...