प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और जनता से इस पवित्र उत्सव में शामिल होने की अपील की।
पीएम ने कहा कि इस बार त्योहारों के दौरान GST बचत उत्सव को लेकर लोगों में जोश देखा गया। त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई
दिवाली और छठ पर्व : पीएम मोदी बोले- कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। समाज का हर वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आता है।
GST बचत उत्सव: पीएम ने बताया कि GST बचत उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। त्योहारों के दौरान बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में शानदार बढ़ोतरी हुई।
पीएम मोदी ने अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए शुरू की गई अनोखी पहल का जिक्र किया। यहां गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं, जहां लोग प्लास्टिक कचरा जमा करके भरपेट भोजन प्राप्त कर सकते हैं।