बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, सीएम डॉ. मोहन यादव अलीराजपुर और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
83
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को गुजरात के नर्मदा जिले से संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सभी राज्य इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय गौरव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर आधारित है। जनजातीय महानायकों में रानी दुर्गावती, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या भील के जीवन और योगदान को भी दर्शाया जायेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर जनजातीय धर्म गुरुओं का सम्मान करेंगे और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले जनजातीय समाज के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़, राज्य सरकार के सहयोग से लंदन में पढ़ाई कर रहे आसाराम पलवी और रवि मेडा और लिसेस्टर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे का भी सम्मान होगा।


कार्यक्रम में भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश द्वारा जनजाति कल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महानायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शन करते हुए उनसे संबंधित पोस्टर, डिजिटल विषय वस्तु प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, आजीविका मिशन के स्टॉल, जनजातीय युवा उद्यमियों के स्टार्टअप, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न, पशुपालन, मत्स्य पालन, वनोपज का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बैगा, कोल, गोंड भारिया और सहरिया जनजाति के स्टाल भी लगाए जाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे। सम्मानित होने वालों में पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम, फुलझरिया बाई , उजियारो बाई, रागिनी मार्को, सुष्टि सिंह शामिल है। कक्षा 10 वीं और 12वीं के जनजाति छात्र-छात्राओं को शंकर शाह, रानी दुर्गावती मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री करेंगे निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा के हर्रई, खमारपानी और दमुआ में सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जबलपुर की कुंइम तहसील में संयुक्त तहसील अनुभागीय अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और 14 विभिन्न श्रेणी में विभागीय आवास का लोकार्पण करेंगे।


मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे, उसमें 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन हर्रई जिला छिंदवाड़ा, 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा, 50 सीटर बालक एवं 50 सीटर बालिका छात्रावास भवन मलाजखंड जिला छिंदवाड़ा और 50 सीटर बालक एवं 50 लीटर बालिका छात्रावास भवन परसवाड़ा जिला छिंदवाड़ा और संभागीय कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है।




डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड के धुरकुटा गांव के पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे लोक गीतों और नृत्य को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रसिद्ध है। डिंडोरी के करंजिया विकासखंड के पाटनगढ़ के पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम गोंडी भित्ति चित्रकला के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए जनजातीय समुदाय में पारंपरिक रूप से प्रचलित चित्रकला को गांव-गांव और क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए कैनवास पर गोंडी चित्रकला को नई पहचान दिलाई है।


डिंडोरी के समनापुर विकासखंड के गौरा कन्हरी गांव की फुलझरिया बाई को देशज अनाज के बीजों के संग्रहण और उत्पादन में वृद्धि करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी विाकसखंड के इसी पौड़ी किवाड़ गांव की उजियारो भाई को जल संरक्षण के सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।


रागिनी मार्को को 2023-24 में आर्चरी खेल में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन के लिए विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। सृष्टि सिंह को आर्चरी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रैंड प्रिक्स भूटान में एक स्वर्ण पदक एवं आश्चर्य वर्ल्ड कप स्टेज 4 में भाग लिया।

सुबह 9:30 बजे: भोपाल से इंदौर प्रस्थान

सुबह 10:20 बजे: इंदौर से अलीराजपुर

सुबह 11:10 बजे: अलीराजपुर में बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल। यहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और हितग्राही लाभ वितरण करेंगे

दोपहर 1:30 बजे: जबलपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएं, BJP पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी और BJP पर आदिवासी वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।
53 views • 1 hour ago
Richa Gupta
बढ़ती ठंड के बीच एमपी में बदला स्कूलों का टाइम, जानिए अब कितने बजे से लगेंगी क्लास?
मध्य प्रदेश में भी सर्दी धीरे-धीरे लगातार बढ़ रही है. सुबह के समय धुंध और ठंडी हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
52 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, सीएम डॉ. मोहन यादव अलीराजपुर और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे।
83 views • 3 hours ago
Richa Gupta
MP: भाजपा ने 13 संभाग प्रभारी नियुक्त किए, उज्जैन, इंदौर और भोपाल में इनको मिला प्रभार
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा के 22 दिन बाद संभागीय प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा शुक्रवार को की गई संगठनात्मक 13 संभाग के प्रभारियों की नियुक्ति में केवल एक महिला पदाधिकारी लता वानखेड़े को ही रखा गया है।
69 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश की बेटी बनी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान; हॉकी इंडिया अधिकारियों और खिलाड़ियों ने की CM डॉ. यादव से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
64 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
MP में कड़ाके की ठंड…भोपाल में लगातार 7 दिन से कोल्ड वेव
मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार शीतलहर बनी हुई है। खासतौर पर राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति जारी है। 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है, जबकि 17 नवंबर से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
63 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू,जिन सीटों पर प्रचार किया, 21 सीटों पर NDA प्रत्याशी आगे
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त ले रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बिहार चुनाव में प्रचार किया था। उन्होंने जिन विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, वो एनडीए के पक्ष में जाती दिख रही हैं। वहां एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
37 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के कारण MP में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड-डे रहा। शुक्रवार के लिए 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
103 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 64 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, कॉन्क्लेव में आया 16000 करोड़ का निवेश
सीएम ने निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। बोले-कॉन्क्लेव एमपी के विकास का घोषणा पत्र है। उन्होंने 22 तकनीकी, औद्योगिक इकाइयों का उद्घाटन किया। इनमें 257 करोड़ के निवेश, 2,125 रोजगार सृजित हुए। 4 नई परियोजनाओं की नींव भी रखी।
87 views • 23 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त पर बोले CM डॉ. मोहन यादव
बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त पर CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियां जनता का मनोबल बढ़ा रही हैं।
72 views • 23 hours ago
...