मध्यप्रदेश की बेटी बनी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान; हॉकी इंडिया अधिकारियों और खिलाड़ियों ने की CM डॉ. यादव से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
72
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जूनियर हॉकी टीम भी तमिलनाडु में स्वर्ण पदक जीते और हमारी बेटियां भी चिली में हो रही स्पर्धा में कमाल दिखाएं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन देती रहेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हॉकी इंडिया के अधिकारियों से भेंट के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 की ट्रॉफी व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल मंत्री के साथ औपचारिक रूप से हॉकी भी खेली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी केप्टिन ज्योति सिंह, खैदेम शिलैमा चानू, सोनम और प्रियंका यादव को भारतीय टीम में शामिल होने को उपलब्धि बताते हुए भारतीय हॉकी जूनियर टीम में मध्यप्रदेश की बेटी ज्योति सिंह को टीम की कप्तानी मिलने पर बधाई दी।


इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चैन्नई, मदुरई (तमिलनाडु) में पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप 2025 में आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के लिए बाबा महाकाल से कामना की।


मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आगामी 01 से 13 दिसम्बर 2025 को सेन्टीगो, (चिली) में आयोजित होने वाले जूनियर महिला हॉकी विश्वकप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम में प्रदेश की चार बालिका खिलाड़ी सदस्य शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय हॉकी का गौरवमयी इतिहास रहा है और भारत ने ओलम्पिक गेम्स में पुरूष हॉकी में 8 ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीते हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की उपलब्धि चिरायु रहे। इसे दृष्टिगत रखते हुए 29 अगस्त को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेलो इंडिया योजना 31 जनवरी 2028 से आरंभ की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खेलो इंडिया योजना को योजना नहीं एक मिशन माना है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के साथ ही हॉकी के खेल का इतिहास प्रदेश में भी गौरवमयी रहा है। भोपाल से ही सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। कैप्टन रूप सिंह, मेजर ध्यानचंद को तो हम याद करते ही हैं, इंदौर के श्री शंकर लक्ष्मण को भी हम भूल नहीं सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हॉकी खेल को प्रोत्साहन करने के लिए भोपाल में पुरुष हॉकी और ग्वालियर में महिला हॉकी अकादमी स्थापित की गई है। खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग के अलावा मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह ,खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शिल्पा शेट्टी का खास अंदाज, सड़क पर बैठकर की बाते
हिन्दू सनातन एकता के लिए दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का साथ देने के लिए संत-महात्मा से लेकर नेता-अभिनेता भी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात पदयात्रा में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी , अभिनेता राजपाल यादव और सनसनी फेम श्रीवर्धन त्रिवेदी भी शामिल हुए।
6 views • 15 minutes ago
Sanjay Purohit
पीएम किसान योजना: इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 21वीं किस्त के 2000 रुपये
करोड़ों किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार 19 नवंबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेगी। 21वीं किस्त का लाभ मध्यप्रदेश सहित देशभर के 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलने वाला है।
11 views • 1 hour ago
Richa Gupta
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएं, BJP पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी और BJP पर आदिवासी वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।
59 views • 2 hours ago
Richa Gupta
बढ़ती ठंड के बीच एमपी में बदला स्कूलों का टाइम, जानिए अब कितने बजे से लगेंगी क्लास?
मध्य प्रदेश में भी सर्दी धीरे-धीरे लगातार बढ़ रही है. सुबह के समय धुंध और ठंडी हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
60 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, सीएम डॉ. मोहन यादव अलीराजपुर और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे।
93 views • 5 hours ago
Richa Gupta
MP: भाजपा ने 13 संभाग प्रभारी नियुक्त किए, उज्जैन, इंदौर और भोपाल में इनको मिला प्रभार
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा के 22 दिन बाद संभागीय प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा शुक्रवार को की गई संगठनात्मक 13 संभाग के प्रभारियों की नियुक्ति में केवल एक महिला पदाधिकारी लता वानखेड़े को ही रखा गया है।
75 views • 5 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश की बेटी बनी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान; हॉकी इंडिया अधिकारियों और खिलाड़ियों ने की CM डॉ. यादव से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
72 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
MP में कड़ाके की ठंड…भोपाल में लगातार 7 दिन से कोल्ड वेव
मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार शीतलहर बनी हुई है। खासतौर पर राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति जारी है। 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है, जबकि 17 नवंबर से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
69 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू,जिन सीटों पर प्रचार किया, 21 सीटों पर NDA प्रत्याशी आगे
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त ले रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बिहार चुनाव में प्रचार किया था। उन्होंने जिन विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, वो एनडीए के पक्ष में जाती दिख रही हैं। वहां एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
37 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के कारण MP में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड-डे रहा। शुक्रवार के लिए 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
110 views • 2025-11-14
...