MP में कड़ाके की ठंड…भोपाल में लगातार 7 दिन से कोल्ड वेव
मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार शीतलहर बनी हुई है। खासतौर पर राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति जारी है। 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है, जबकि 17 नवंबर से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
51
0
...

मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार शीतलहर बनी हुई है। खासतौर पर राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति जारी है। 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है, जबकि 17 नवंबर से हल्की राहत मिलने की संभावना है।


गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात शहडोल में तापमान 7.2°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम है। शिवपुरी 8°C के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।


अन्य शहरों का हाल


भोपाल: 9.6°C


इंदौर: 8.2°C


जबलपुर: 9.4°C


ग्वालियर: 10.5°C


उज्जैन: 11.8°C


छतरपुर के नौगांव और राजगढ़ में 8.2°C, उमरिया में 8.6°C, रीवा में 8.8°C, जबकि छिंदवाड़ा और मलाजखंड में 9.5°C तापमान दर्ज किया गया।


क्यों बढ़ गई इतनी ठंड?

हिमालयी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और राजस्थान के पास बने प्रति-चक्रवात के कारण ठंडी हवा मैदानी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रही है। राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से होती हुई ये हवा सीधे इंदौर और भोपाल तक पहुंच रही है, जिससे तापमान अचानक कई डिग्री गिर गया है।


भोपाल में लगातार शीतलहर का असर

राजधानी में लगातार सातवें दिन भी कोल्ड वेव का प्रकोप जारी रहा। शनिवार को भी शीतलहर का अलर्ट है। सुबह और शाम की ठिठुरन ने लोगों को गरम कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।


आज किन जिलों में शीतलहर अलर्ट?

मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, सीएम डॉ. मोहन यादव अलीराजपुर और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे।
62 views • 1 hour ago
Richa Gupta
MP: भाजपा ने 13 संभाग प्रभारी नियुक्त किए, उज्जैन, इंदौर और भोपाल में इनको मिला प्रभार
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा के 22 दिन बाद संभागीय प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा शुक्रवार को की गई संगठनात्मक 13 संभाग के प्रभारियों की नियुक्ति में केवल एक महिला पदाधिकारी लता वानखेड़े को ही रखा गया है।
61 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश की बेटी बनी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान; हॉकी इंडिया अधिकारियों और खिलाड़ियों ने की CM डॉ. यादव से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
54 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP में कड़ाके की ठंड…भोपाल में लगातार 7 दिन से कोल्ड वेव
मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार शीतलहर बनी हुई है। खासतौर पर राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति जारी है। 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है, जबकि 17 नवंबर से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
51 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू,जिन सीटों पर प्रचार किया, 21 सीटों पर NDA प्रत्याशी आगे
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त ले रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बिहार चुनाव में प्रचार किया था। उन्होंने जिन विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, वो एनडीए के पक्ष में जाती दिख रही हैं। वहां एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
35 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के कारण MP में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड-डे रहा। शुक्रवार के लिए 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
97 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 64 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, कॉन्क्लेव में आया 16000 करोड़ का निवेश
सीएम ने निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। बोले-कॉन्क्लेव एमपी के विकास का घोषणा पत्र है। उन्होंने 22 तकनीकी, औद्योगिक इकाइयों का उद्घाटन किया। इनमें 257 करोड़ के निवेश, 2,125 रोजगार सृजित हुए। 4 नई परियोजनाओं की नींव भी रखी।
83 views • 21 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त पर बोले CM डॉ. मोहन यादव
बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त पर CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियां जनता का मनोबल बढ़ा रही हैं।
71 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चला 'मोहन मैजिक'... MP के मुख्यमंत्री के प्रचार वाली सभी 21 सीटों पर NDA प्रत्याशी आगे
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम और रुझानों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रचार की सफलता ने BJP और NDA खेमे में उत्साह भर दिया है. सीएम डॉ मोहन यादव ने जिन 21 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था, उनमें सभी 21 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जिसे 'मोहन मैजिक' का असर बताया जा रहा है.
86 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
MP के तीन वैज्ञानिक दुनिया के शीर्ष 2 फीसदी में शामिल, अमरीका ने जारी की सूची
शहर की वैज्ञानिक प्रतिभा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमरीका) और एल्सेवियर पब्लिकेशन द्वारा जारी ‘वर्ल्ड टॉप 2% साइंटिस्ट्स’ की सूची में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च के तीन वैज्ञानिकों को जगह मिली है।
91 views • 21 hours ago
...