भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा और भव्यता से मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
57
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जनजातीय परम्पराओं के अनुरूप संसदीय क्षेत्रों में सामुदायिक रैलियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि जनजातीय संस्कृति एवं जनजाति कल्याण के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को रेखांकित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के आयोजनों पर जनजातीय प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।


बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकासखण्डवार यात्राएं निकालने, महानायकों के जीवन और योगदान पर जिला स्तरीय संगोष्ठियां और सम्मेलन आयोजित करने, खेल प्रतियोगिताएं, ढोल- मादल एवं बांसुरी प्रतियोगिताएं आयोजित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं को सम्मानित भी किया जायेगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन, हस्तशिल्प की प्रदर्शनी तथा लोक कलाओं पर केन्द्रित गतिविधियों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में लगने वाले मेलों में भी स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित विषय-वस्तु का प्रदर्शन करने की योजना बनाई जाए। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे।


बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्री गुलशन बामरा, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, आयुक्त आदिम जाति विकास श्री श्रीमन शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक,5 दिवसीय सत्र में होंगी 4 बैठकें
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सातवें सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह शीतकालीन सत्र आगामी 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र की कुल अवधि पांच दिन की होगी।
15 views • 17 minutes ago
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रन 2025: CM डॉ. मोहन ने साइबर क्राइम रोकने का आह्वान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रन फॉर साइबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमपी पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा और जागरूकता रैली निकाली गई।
46 views • 55 minutes ago
Richa Gupta
MP में कलेक्टर-एसडीएम तबादलों पर रोक, 7 फरवरी तक ट्रांसफर नहीं
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाई है। 7 फरवरी तक किसी भी ट्रांसफर की अनुमति नहीं होगी।
57 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल और जिलों में विशेष कार्यक्रम
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक आयोजनों की योजना बनाई गई है।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में आज इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल – जानें पूरा शेड्यूल
भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के कारण निर्धारित समय तक बत्ती रहेगी गुल। पूरी लिस्ट देखें।
54 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
शासकीय आवास नियम में संशोधन और PVTG घरों के विद्युतीकरण के लिए 78.94 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) अंतर्गत प्रदेश में PVTG समूहों यथा भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के घरों के विद्युतीकरण के लिए विद्युत वितरण कंपनियों की अतिरिक्त कार्ययोजना द्वितीय चरण का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
65 views • 4 hours ago
Richa Gupta
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा और भव्यता से मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।
57 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। प्रदेश के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शासकीय कर्मचारियों के चेहरे की खुशी ही हमारे विकास का आधार है। कर्मचारी प्रदेश के सच्चे कर्मयोगी हैं जो प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
59 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित कई इलाकों में आज होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ और अरब सागर में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।
97 views • 5 hours ago
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रैली: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे भोपाल में फ्लैग ऑफ
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को “राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशभर में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएँ, व्याख्यान, स्कूल-कॉलेजों में सत्र और सोशल मीडिया अभियान चलाए गए।
82 views • 5 hours ago
...