मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल और जिलों में विशेष कार्यक्रम
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक आयोजनों की योजना बनाई गई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
58
0
...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजधानी और जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रदेश में गत 2 वर्ष में अर्जित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी विकास प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लाल परेड ग्राउंड और रवीन्द्र भवन परिसर इन कार्यक्रमों के केंद्र होंगे। एक नवंबर को रवीन्द्र भवन में जहां 2 वर्ष में निवेश संवर्धन सहित अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी वहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश से अर्जित उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। इस अवसर पर डिजिटल सेवाओं, मध्यप्रदेश ई-सेवा और इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल का लोकार्पण होगा। उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 के तहत हुए कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए आगामी वर्ष की थीम की घोषणा भी की जाएगी। समृद्ध मध्यप्रदेश@ 2047 दृष्टि पत्र का विमोचन भी होगा। यह दृष्टिपत्र सुखद मध्यप्रदेश, संपन्न मध्यप्रदेश और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश की परिकल्पना पर आधारित है। लाल परेड मैदान भोपाल में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंथन एवं प्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री जुवैन नोटियाल का गायन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह दृष्टि पत्र मिशन "ज्ञान" अर्थात गरीब, युवा ,अन्नदाता और नारी सहित प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर केन्द्रित है।


अंगदान से मिल रहा लोगों को नया जीवन, देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में अंगदान और देहदान की भावना विकसित हो रही है। हाल ही में भोपाल के एक ऑटो चालक श्री गणेश की दो किडनियां और दिल तीन लोगों को प्रत्यारोपित किया गया। साथ ही उनके कार्निया से भी दो लोगों को रोशनी मिलेगी। ऑटो ड्राइवर के परिवार का यह योगदान सराहनीय है। इस भावना को प्रोत्साहित करने के लिए अंगदान करने वाले व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है। हाल ही में उज्जैन के श्री किशन सिंह भाटिया के परिवार और अन्य कई परिवारों द्वारा देहदान की पहल की गई है जो समाज के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण से आग्रह किया कि अपने प्रभार के जिलों में देहदान की भावना के प्रचार प्रसार में सहयोग करें ताकि अपने किसी परिजन की मृत्यु के बाद दिवंगत व्यक्ति के अंग अन्य जरूरतमंद लोगों को प्रत्यारोपित करने की प्रेरणा मिलेगी। जीवनकाल में ही अंगदान या देहदान के संकल्प को सार्वजनिक कर ऐसे दान के माध्यम से व्यक्ति जीवन के बाद भी परिवार सहित समाज में याद रखा जाता है।


भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के समापन पर प्रदेश में एक से 15 नवंबर तक राजधानी से ग्राम पंचायत तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्वतंत्रता के संघर्ष में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान पर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक,5 दिवसीय सत्र में होंगी 4 बैठकें
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सातवें सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह शीतकालीन सत्र आगामी 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र की कुल अवधि पांच दिन की होगी।
18 views • 23 minutes ago
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रन 2025: CM डॉ. मोहन ने साइबर क्राइम रोकने का आह्वान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रन फॉर साइबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमपी पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा और जागरूकता रैली निकाली गई।
47 views • 1 hour ago
Richa Gupta
MP में कलेक्टर-एसडीएम तबादलों पर रोक, 7 फरवरी तक ट्रांसफर नहीं
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाई है। 7 फरवरी तक किसी भी ट्रांसफर की अनुमति नहीं होगी।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल और जिलों में विशेष कार्यक्रम
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक आयोजनों की योजना बनाई गई है।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में आज इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल – जानें पूरा शेड्यूल
भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के कारण निर्धारित समय तक बत्ती रहेगी गुल। पूरी लिस्ट देखें।
54 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
शासकीय आवास नियम में संशोधन और PVTG घरों के विद्युतीकरण के लिए 78.94 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) अंतर्गत प्रदेश में PVTG समूहों यथा भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के घरों के विद्युतीकरण के लिए विद्युत वितरण कंपनियों की अतिरिक्त कार्ययोजना द्वितीय चरण का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
65 views • 5 hours ago
Richa Gupta
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा और भव्यता से मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।
58 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। प्रदेश के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शासकीय कर्मचारियों के चेहरे की खुशी ही हमारे विकास का आधार है। कर्मचारी प्रदेश के सच्चे कर्मयोगी हैं जो प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
60 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित कई इलाकों में आज होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ और अरब सागर में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।
98 views • 5 hours ago
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रैली: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे भोपाल में फ्लैग ऑफ
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को “राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशभर में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएँ, व्याख्यान, स्कूल-कॉलेजों में सत्र और सोशल मीडिया अभियान चलाए गए।
83 views • 5 hours ago
...