सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। प्रदेश के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शासकीय कर्मचारियों के चेहरे की खुशी ही हमारे विकास का आधार है। कर्मचारी प्रदेश के सच्चे कर्मयोगी हैं जो प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
59
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। प्रदेश के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शासकीय कर्मचारियों के चेहरे की खुशी ही हमारे विकास का आधार है। कर्मचारी प्रदेश के सच्चे कर्मयोगी हैं जो प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है। कर्मचारियों के कल्याण के कार्यों के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर है। राज्य शासन ने 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना लागू करने के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया है, इससे पेंशन की विसंगतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रख रही है। विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की वेतन विसंगति, ग्रेड पे, पदनाम परिवर्तन के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मलित कर नया आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सामान्य के कार्यो का त्वरित रूप से निराकरण और अपने कर्त्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों का दायित्व है। शासन-प्रशासन परस्पर सहयोग से प्रदेश को तेज गति से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।


नई भर्ती आरंभ कर 2 लाख नए पद सृजित किए जाएंगे


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने 9 साल से लंबित हाउस रेंट अलाउंस का निराकरण कराया है। सरकार की मंशा है कि सभी पात्र अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन हों लेकिन प्रकरण अभी कोर्ट में लंबित है। हमें विश्वास है कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ मिलेगा। साथ ही नई भर्ती आरंभ कर 2 लाख नए पद भी सृजित किए जाएंगे। यूपीएससी की तर्ज पर एक परीक्षा कराई जाएगी, जिससे अलग-अलग पदों को भरने के लिए कई परीक्षाएं न कराना पड़े। पुलिस भर्ती में तेजी लाने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया जा रहा है। पुलिस विभाग में 20 हजार पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के 476 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के 19,504 नए पदों पर पहली बार डिजिटल पद्धति से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं।


कर्मचारियों के हित में जल्द ही निर्णय लेगी राज्य सरकार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्य कर्मचारियों को भी 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया है और एरियर का भुगतान भी 5 समान किस्तों में जून से अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों को किया जा चुका है। जल्द ही राज्य सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं कर्मचारियों के हित में हर संभव निर्णय लिए जाएंगे। अब तक कर्मचारियों को स्मार्ट सिटी परियोजना के 366 आवास आवंटित किए जा चुके हैं। नए 300 से अधिक आवास भी बनकर तैयार हैं जल्द ही इन्हें सिंगल क्लिक के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने की स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक,5 दिवसीय सत्र में होंगी 4 बैठकें
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सातवें सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह शीतकालीन सत्र आगामी 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र की कुल अवधि पांच दिन की होगी।
18 views • 20 minutes ago
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रन 2025: CM डॉ. मोहन ने साइबर क्राइम रोकने का आह्वान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रन फॉर साइबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमपी पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा और जागरूकता रैली निकाली गई।
47 views • 59 minutes ago
Richa Gupta
MP में कलेक्टर-एसडीएम तबादलों पर रोक, 7 फरवरी तक ट्रांसफर नहीं
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाई है। 7 फरवरी तक किसी भी ट्रांसफर की अनुमति नहीं होगी।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल और जिलों में विशेष कार्यक्रम
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक आयोजनों की योजना बनाई गई है।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में आज इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल – जानें पूरा शेड्यूल
भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के कारण निर्धारित समय तक बत्ती रहेगी गुल। पूरी लिस्ट देखें।
54 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
शासकीय आवास नियम में संशोधन और PVTG घरों के विद्युतीकरण के लिए 78.94 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) अंतर्गत प्रदेश में PVTG समूहों यथा भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के घरों के विद्युतीकरण के लिए विद्युत वितरण कंपनियों की अतिरिक्त कार्ययोजना द्वितीय चरण का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
65 views • 5 hours ago
Richa Gupta
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा और भव्यता से मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।
58 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। प्रदेश के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शासकीय कर्मचारियों के चेहरे की खुशी ही हमारे विकास का आधार है। कर्मचारी प्रदेश के सच्चे कर्मयोगी हैं जो प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
59 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित कई इलाकों में आज होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ और अरब सागर में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।
98 views • 5 hours ago
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रैली: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे भोपाल में फ्लैग ऑफ
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को “राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशभर में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएँ, व्याख्यान, स्कूल-कॉलेजों में सत्र और सोशल मीडिया अभियान चलाए गए।
83 views • 5 hours ago
...