सीएम धामी के जिले में लहराया भाजपा का परचम, आनंद अधिकारी बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद चंपावत में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। आनंद सिंह अधिकारी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 12 अगस्त 2025
53
0
...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद चंपावत में भाजपा ने एक और बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की है। आनंद सिंह अधिकारी को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। 15 सदस्यीय जिला पंचायत में सभी सदस्यों ने उनके नाम का समर्थन किया।


भव्य विजय जुलूस, समर्थकों में खुशी की लहर


निर्विरोध चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोहाघाट और चंपावत में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला गया। आनंद अधिकारी और उनके पिता दिलीप सिंह अधिकारी को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाकर स्वागत किया। जुलूस के दौरान जोरदार आतिशबाज़ी और अबीर-गुलाल से आनंद अधिकारी का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को और खास बना दिया।



आनंद अधिकारी ने जनता और नेतृत्व को दिया धन्यवाद


जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर आनंद सिंह अधिकारी ने क्षेत्रीय जनता, सीएम धामी भाजपा हाईकमान और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा और जनता की है। हम सब मिलकर चंपावत को आदर्श जिला बनाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने आनंद अधिकारी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आगे भी पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराता रहेगा।








ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttrakhand

See all →
Ramakant Shukla
सैंजी गांव के आपदा पीड़ित परिवारों से मिले सांसद बलूनी, मंत्री धन सिंह
जनपद पौड़ी के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंजी गांव में हाल ही में आई आपदा के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
77 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
मूसलाधार बारिश से संतोला और स्वाला में एनएच बंद, घाट–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
जनपद चंपावत में मौसम विभाग का अलर्ट आखिरकार सही साबित हुआ। देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनपद में हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश के कारण टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संतोला और स्वाला में भारी मलबा आने से बंद हो गया है। संतोला में सड़क खोलने के लिए मशीनों से कार्य जारी है, लेकिन तेज बारिश और लगातार पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रास्ता खोलने में काफी कठिनाई हो रही है। वहीं स्वाला में सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त और पूरी तरह बंद हो गई है।
78 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
रामनगर में ड्रग्स विभाग का छापा, 12 मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई
रामनगर में ड्रग्स विभाग की टीम ने अचानक छापा मार कर बड़ा अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोर के मालिक अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।
33 views • 2025-08-13
Ramakant Shukla
आदर्श चंपावत में डोली में ढोए जा रहे मरीज, 15 किमी पैदल चल बीमार बुजुर्ग महिला को सड़क तक लाए युवा
चंपावत जनपद के तल्ला देश क्षेत्र के बकोड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां बीमार महिला को सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने डोली में ढोया। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में आता है, लेकिन यहां के हालात किसी उपेक्षित पहाड़ी गांव जैसे हैं।
33 views • 2025-08-13
Ramakant Shukla
अंचला बोहरा बनीं चंपावत ब्लॉक की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य विजय जुलूस
चंपावत ब्लॉक में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हासिल किया है। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अंचला बोहरा को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया। निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यालय से मुख्य बाजार होते हुए जीआईसी चौक तक भव्य विजय जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
37 views • 2025-08-13
Ramakant Shukla
हरिद्वार में मलेशिया सिविल सेवा अधिकारियों का भव्य स्वागत,सांस्कृतिक विरासत से हुए रूबरू
हरिद्वार में मलेशिया सिविल सेवा के 33 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से विकास भवन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और गंगाजल भेंटकर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।
29 views • 2025-08-13
Ramakant Shukla
प्राधिकरण के खिलाफ जन आंदोलन को लेकर डीएम गंभीर, सकारात्मक वार्ता से निकला हल
बद्रीनाथ धाम में बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में पिछले 9 दिनों से जारी जन आंदोलन को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों के इस आंदोलन को लेकर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सकारात्मक पहल की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा और समाधान संवाद से निकलेगा।
41 views • 2025-08-13
Durgesh Vishwakarma
सीएम धामी के जिले में लहराया भाजपा का परचम, आनंद अधिकारी बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद चंपावत में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। आनंद सिंह अधिकारी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।
53 views • 2025-08-12
Durgesh Vishwakarma
हेमकुंड साहिब में पसरा सन्नाटा, ट्रैकिंग स्थलों पर जिला प्रशासन ने 14 अगस्त तक लगाई रोक
उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के चलते चमोली जिला प्रशासन ने हेमकुंड साहिब यात्रा सहित सभी ट्रैकिंग रूट्स पर 14 अगस्त तक रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे फिलहाल यात्रा न करें।
66 views • 2025-08-12
Durgesh Vishwakarma
सीमांत वाइब्रेंट विलेज की महिला मंजू देवी को मिला राष्ट्रपति का निमंत्रण, 15 अगस्त को होगा सम्मान
उत्तराखंड के सीमांत गांव कैलाशपुर की मंजू देवी को राष्ट्रपति भवन से 15 अगस्त के लिए निमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति महोदया द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पूरे गांव में खुशी की लहर है।
53 views • 2025-08-12
...