बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर देहरादून में जश्न, सीएम धामी ने दी बधाई
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद देहरादून स्थित उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और गीत-संगीत के साथ झूमकर जीत का जश्न मनाया। मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
15
0
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद देहरादून स्थित उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और गीत-संगीत के साथ झूमकर जीत का जश्न मनाया। मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने भी बिहार चुनाव के दौरान कई जनसभाओं को संबोधित किया था। वहीं बिहार में NDA को मिली प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने सुशासन को चुना है उन्होंने कहा की बिहार की जनता ने काम को वोट किया है और जनता ने साबित कर दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति अब देश में नहीं चलने वाली है
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम