चारधाम यात्रा पर से प्रतिबंध हटा, श्रद्धालुओं को उत्तराखंड जाने की मिली अनुमति
चारधाम यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। उत्तराखंड सरकार के फैसले से अब श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जा सकेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 30 जून 2025
83
0
...

उत्तराखंड में बीते दिन मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा पर 24 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी गई थी, जिसको लेकर अब नया आदेश आया है। नए आदेश से चारधाम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि ‘चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे अब हटा दिया गया है। इसके अलावा, शंकर पांडे ने कहा कि ‘यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर गाड़ियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।’


फिर से शुरू हुई यात्रा


रविवार को विनय शंकर पांडे ने राज्य में मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा पर 24 घंटे की रोक लगाने की जानकारी दी। इस फैसले पर अब नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक, यात्रा पर लगे 24 घंटे के प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘यात्रा के दौरान जो जिले रास्ते में आते हैं, उनके जिलाधिकारियों को भी जरूरी आदेश दे दिए गए हैं, जिससे वह स्थिति पर पूरा ध्यान रखेंगे।


क्यों लिया गया था फैसला?


गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बीते दिन बताया था कि ‘तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोका जाएगा। बता दें उत्तरकाशी जिले में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फट गया था, जिसके चलते निलंबन का यह फैसला लिया गया था। इसके बाद से वहां पर रह रहे 9 मजदूर लापता हो गए थे। स्थिति को देखते हुए ही तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रोकने का फैसला किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को SDRF, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोट और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर किया था। इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया था।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही मची। घर और सड़कें क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी।
17 views • 1 minute ago
Richa Gupta
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित
गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की। नामांकन ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
29 views • 1 hour ago
Richa Gupta
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र अब 21 जुलाई से शुरू होगा। सरकार ने नई तारीखों का ऐलान किया। कई अहम विधेयकों पर चर्चा की संभावना।
41 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब बिहार में चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
77 views • 3 hours ago
Richa Gupta
आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, व्यवस्थाएं देख खिले यात्रियों के चेहरे
अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत आज से हुई। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे, बेहतर व्यवस्थाएं देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिले।
45 views • 5 hours ago
Richa Gupta
आतंकवाद मानवता का दुश्मन, भारत और घाना की साझा राय: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देशों ने मिलकर वैश्विक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
38 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
PM मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर घाना पहुंचे। यह उनकी पश्चिम अफ्रीकी देश घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। अकरा के कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्हें घाना के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
61 views • 7 hours ago
Richa Gupta
कांवड़ मेला 2025: पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग की बैठक में तय हुआ भारी वाहनों का रूट प्लान
कांवड़ मेला के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अहम बैठक हुई। भारी वाहनों के संचालन के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है।
29 views • 22 hours ago
Richa Gupta
भाजपा ने दिया 60 पार का नारा, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रदेश में भले ही 2027 विधानसभा चुनाव होने में करीब सवा साल का वक्त हो, लेकिन राजनतीक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक और जहाँ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 60 पार का नारा दे रहे हैं और अपनी जीत की बात कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी पार्टी इसपर सवाल खड़े कर रही हैं।
70 views • 22 hours ago
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
IMD ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 5 से 7 जुलाई 2025 तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए प्रभावित जिले, संभावित खतरे और प्रशासन की तैयारी। पढ़ें पूरी जानकारी।
90 views • 22 hours ago
...