


चार साल के लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 लोकल ट्रेनों का संचालन 15 जुलाई से फिर से शुरू होने जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली हैं और रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पटरी पर लौटेंगी।
इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इटवारी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, छात्रों, ग्रामीणों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कोविड के बाद अब बहाल हो रहा लोकल ट्रेनों का संचालन
कोरोना महामारी के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद की गई लोकल ट्रेनों के संचालन को अब फिर से शुरू किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब हालात सामान्य हो चुके हैं और चरणबद्ध तरीके से ट्रेन सेवाएं बहाल की जा रही हैं।
इससे जहां यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे से जुड़े कर्मचारियों को रोजगार के अवसर भी दोबारा उपलब्ध होंगे।भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इन ट्रेनों के पुनः संचालन के लिए निरंतर प्रयास किए थे।
15 जुलाई से शुरू होने वाली ट्रेनें
08741 रायपुर–डोंगरगढ़
रायपुर से: शाम 06:15 बजे
डोंगरगढ़ आगमन: रात 09:10 बजे
08265 रायपुर–रायगढ़
रायपुर से: सुबह 07:00 बजे
रायगढ़ आगमन: दोपहर 01:45 बजे
08745 रायपुर–कांकेर
रायपुर से: सुबह 05:30 बजे
कांकेर आगमन: 10:30 बजे
08742 डोंगरगढ़–रायपुर
डोंगरगढ़ से: सुबह 06:10 बजे
रायपुर आगमन: 09:00 बजे
08266 रायगढ़–रायपुर
रायगढ़ से: दोपहर 02:15 बजे
रायपुर आगमन: रात 09:15 बजे
08746 कांकेर–रायपुर
कांकेर से: दोपहर 01:00 बजे
रायपुर आगमन: शाम 06:00 बजे
07889 गोंदिया–कटंगी
गोंदिया से: सुबह 05:30 बजे
कटंगी आगमन: सुबह 06:30 बजे
07890 कटंगी–गोंदिया
कटंगी से: सुबह 07:00 बजे
गोंदिया आगमन: सुबह 08:00 बजे
07867 गोंदिया–इटवारी
गोंदिया से: शाम 04:00 बजे
इटवारी आगमन: शाम 06:50 बजे
16 जुलाई से शुरू होने वाली ट्रेनें
08743 रायपुर–डोंगरगढ़
रायपुर से: सुबह 09:45 बजे
डोंगरगढ़ आगमन: दोपहर 12:40 बजे
08744 डोंगरगढ़–रायपुर
डोंगरगढ़ से: दोपहर 01:10 बजे
रायपुर आगमन: शाम 04:05 बजे
07891 डोंगरगढ़–कटंगी
डोंगरगढ़ से: सुबह 10:00 बजे
कटंगी आगमन: दोपहर 01:30 बजे
07892 कटंगी–डोंगरगढ़
कटंगी से: दोपहर 03:00 बजे
डोंगरगढ़ आगमन: शाम 06:30 बजे