


छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए भाजपा विधायक दल आज बैठक कर रणनीति तैयार करेगा। बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की और भरोसा दिलाया कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, जिसमें कुल 5 बैठकें होंगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।DAP खाद की कमी को लेकर सीएम साय ने कहा कि थोड़ी बहुत कमी जरूर है, लेकिन यह समस्या सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में है। उन्होंने बताया कि जितनी मात्रा में DAP की खपत होती है, उतना उत्पादन नहीं होता। DAP खाद का आयात किया जाता है और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इसमें कमी आई है। इस स्थिति से निपटने के लिए कृषि विभाग ने NPK खाद को बढ़ावा देना शुरू किया है।