मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के तीसरे दिन डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 8 hours ago
28
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के तीसरे दिन डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत मार्ट को “वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक व्यापार केंद्र भारतीय उत्पादों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों की मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप जैसे बाजारों तक सीधी पहुँच उपलब्ध कराएगा। भारत मार्ट 2026 में परिचालन में आएगा और ‘लोकल से ग्लोबल’ की नीति को नई दिशा देगा।


“भारत मार्ट” भारत और यूएई के बीच व्यापारिक संबंधों का प्रतीक


भारत मार्ट, जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA), दुबई में लगभग 2.7 मिलियन वर्ग फुट में विकसित किया जा रहा एक बहुआयामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा फरवरी 2024 में संयुक्त रूप से रखी गई थी। यह केंद्र डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसमें 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं शामिल होंगी।


यह परियोजना भारतीय एमएसएमई को वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए तैयार की जा रही है, जिससे वे अपनी गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्यात आसानी से कर सकें। भारत मार्ट, वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने वाला एक मजबूत स्तंभ बनेगा।


मध्यप्रदेश से भारत मार्ट तक निर्बाध लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी


बैठक में विशेष रूप से मध्यप्रदेश में डीपी वर्ल्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन–नागदा रूट को भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति का एक निर्णायक माध्यम बताया गया। यह लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी भारत से दुबई तक तेज़, किफायती और सुगम माल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार इस यात्रा को केवल व्यापार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य की नींव मान रही है। भारत मार्ट के ज़रिये हमारा प्रदेश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मज़बूत कड़ी बनेगा।”


डीपी वर्ल्ड: भारत और मध्यप्रदेश के लिए संभावनाओं से भरा साझेदार


डीपी वर्ल्ड, दुबई स्थित एक अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदाता है, जो 78 से अधिक देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों और पोर्ट्स का संचालन करता है। प्रति वर्ष 70 मिलियन TEU कंटेनर हैंडल करने वाली यह कंपनी विश्व की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटरों में गिनी जाती है।


भारत में संचालन


डीपी वर्ल्ड भारत के मुंबई, मुंद्रा, कोचीन, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर छह टर्मिनलों का संचालन करती है। साथ ही यह कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट सेवाओं का भी प्रबंधन करती है।


मप्र. में ड्राय पोर्ट के विकास में दिखाई रूचि


डीपी वर्ल्ड ने मध्यप्रदेश में इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD), मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP), कृषि-लॉजिस्टिक्स हब और ड्राय पोर्ट के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। यह राज्य की लॉजिस्टिक्स और निर्यात नीति के अनुरूप है, और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास को मजबूती देने वाला कदम है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) के एक्सिओम मिशन : 4 की ऐतिहासिक सफलता के बाद पृथ्वी पर सकुशल लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और सम्पूर्ण टीम को बधाई दी है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में 18 दिन रहकर पृथ्वी पर मंगलवार को ही वापस आए हैं।
13 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के तीसरे दिन डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।
28 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
व्यापारिक साझेदारियों की दिशा में दुबई यात्रा सफल - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 15 जुलाई के दौरान अपने दुबई प्रवास के दौरान विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री ने दुबई से एक विशेष संदेश जारी कर इस यात्रा को “विकास यात्रा की एक मजबूत नींव” बताया।
23 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
MP में पहली बार देहदान पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक 88 साल की महिला ने इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के आदेश के बाद प्रदेश में पहली बार देहदान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।
75 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती मे आज कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल
श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। पंचमी तिथि पर बाबा महाकाल तड़के 3 बजे जागे और भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। मंदिर में परंपरा के अनुसार सबसे पहले वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर चांदी के द्वार खोले गए, जिसके बाद गर्भगृह में विशेष पूजन-अर्चन के साथ भस्म आरती की गई।
66 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
CM डॉ. यादव आज भारत मार्ट का करेंगे दौरा, MSME को बढ़ावा देने को लेकर भी होगी चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दुबई दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को भारत मार्ट जाएंगे, जहां एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दुबई की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। दुबई दौरे के बाद अब वे स्पेन रवाना होंगे, जहां वे 'ग्लोबल डायलॉग 2025' कार्यक्रम में भाग लेकर वैश्विक निवेशकों के साथ मध्यप्रदेश में उद्योग, तकनीक और रोजगार की संभावनाओं पर संवाद करेंगे।
80 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 75 मिलियन डॉलर का स्टील प्लांट लगाएगा कोनेरिस ग्रुप, CM को दिया प्रस्ताव
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दूसरे दिन निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। मप्र में निवेश को लेकर दुबई के निवेशकों ने खासा उत्साह दिखाया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों और औद्योगिक समूहों से मध्यप्रदेश में बहु-क्षेत्रीय निवेश की संभावनाओं पर व्यापक और सकारात्मक संवाद हुआ।
71 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP में जमीनों की धोखाधड़ी रोकने की बड़ी तैयारी, जल्द लागू होगा ये नया नियम
अवैध कॉलोनी पर रेरा पंजीयन क्रमांक का ब्रेक लगाने की तैयारी है। राजस्व विभाग जमीनों में धोखाधड़ी रोकने एक बार फिर से रजिस्ट्री में रेरा पंजीयन नंबर को अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शासन से मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन कर लागू कर दिया जाएगा।
66 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP में ‘मूसलाधार बारिश’, 48 घंटे बाद कमजोर पड़ेगा सिस्टम
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां चल रही है। प्रदेश में रविवार को भी 20 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में भी अब तक सामान्य से 76 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
75 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP हाईकोर्ट की निगरानी में होगा सहारा की बेशकीमती जमीनों का सौदा
सहारा की 310 एकड़ बेशकीमती जमीन का औने-पौने दाम में सौदा करने के मामले की जांच अब हाईकोर्ट के निगरानी में होगी। इसके लिए शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
31 views • 12 hours ago
...