मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त 2025 को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 अगस्त 2025
113
0
...

प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में किया जाएगा। मुख्य समारोह के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी।


जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष/मंत्रीगण एवं कलेक्टर्स द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन प्रातः 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण राज्यस्तरीय मुख्य समारोह, भोपाल से किया जाएगा। तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष/मंत्रीगण एवं कलेक्टर्स द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।


जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका / नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। पंचायत मुख्यालय पर समारोह में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। कार्यक्रमों में सभी संसद सदस्य, विधायक गण, महापौर, पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा।


सभी शासकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 8:00 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। कॉलेज/स्कूलों में खेल-कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मैडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए जायेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने में वन विभाग का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जायेगा। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जायेगा।


कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2025 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा। वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल, श्रीफल से सम्मानित करेंगे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP के 10 जिलों में हुई बारिश, पचमढ़ी में 9 घंटे में पौने 2 इंच गिरा पानी
प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 9 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई। गुना में डेढ़ इंच और इंदौर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, टीकमगढ़, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
42 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे श्रृंगार के साथ भस्म आरती
महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोर में हुई भस्म आरती का नजारा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस विशेष अवसर पर महाकाल बाबा को तिरंगे रंग के वस्त्र पहनाकर अलंकृत किया गया और मंदिर परिसर को तीन रंगों की थीम में सजाया गया।
60 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
PT के लिए 100 रुपये, मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं, स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। सीएम ने शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर देने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है।
19 views • 13 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन के 6 साल पूरे होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की 6वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और जल संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया।
60 views • 14 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र को स्वतंत्र कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित की है।
60 views • 16 hours ago
Richa Gupta
CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा कर्मियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली।
71 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं भगवान बलराम- CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान बलराम भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं। वे हलधर, महान बलशाली, मेहनतकश, शुद्ध हृदय और पराक्रमी थे। उनका जन्म दिवस हल षष्ठी के रूप में संतान के कल्याण के लिए भी मनाया जाता है। वे आदर्श पुत्र और आदर्श भ्राता थे। विश्व में तीन भाइयों राम लक्ष्मण, श्रीकृष्ण बलराम और विक्रमादित्य एवं भर्तृहरि की जोड़ी आदर्श हैं। ये हमारी सनातन संस्कृति की गौरव पताका और हमारे आदर्श हैं। बलराम जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।
68 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,IMD ने जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 15 अगस्त को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही देवास, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
72 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
29 views • 2025-08-14
Ramakant Shukla
डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज की व्यवस्थाओं में पुलिस की अहम भूमिका है। डायल 112 के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा।
34 views • 2025-08-14
...