सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 14 अगस्त 2025
104
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है। मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और सोशल मीडिया, ये सब अब दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक ऑनलाइन उपयोगकर्ता के लिए जरूरी है कि वे अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए अपने संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से अभियान के अंतर्गत जिलों में जाने वाले जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।


साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में एक सामाजिक जिम्मेदारी


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैंक खातों की सुरक्षा के उपाय बताने और ग्राहकों को साइबर अपराधियों से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भारतीय स्टेट बैंक के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की सराहना की एवं एसबीआई के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। तकनीक के उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। एसबीआई अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के साथ उन्हें ऑनलाइन डिजिटल खतरों से भी बचाने का कार्य कर रही है। डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सजग और सतर्क रहना भी जरूरी है।


साइबर सुरक्षा के लिए हर नागरिक बने आर्थिक प्रहरी


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड में हमारा बैंक खाता, सोशल मीडिया या हमारी पहचान सब प्रभावित हो सकती हैं। इसीलिए प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है कि वह अपने मोबाइल के स्क्रीन लॉक से लेकर, पासवर्ड की गोपनीयता तक हर स्तर पर सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए, तो साइबर सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों से बड़ी आसानी से निपटा जा सकता है। प्रदेश का हर जागरूक नागरिक आर्थिक प्रहरी के रूप में अपनी और समाज की सुरक्षा में योगदान दे सकता है। जागरुकता की दिशा में उठा हर एक कदम समाज की सुरक्षा की गारंटी बनेगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
साय कैबिनेट का विस्तार 21 अगस्त से पहले संभावित, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले कैबिनेट का विस्तार कर इसे 14 सदस्यीय बनाया जाएगा। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
9 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज,उज्जैन के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौरवाशाली इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर इन स्थानों पर जाने का निर्णय किया है।
52 views • 2 hours ago
Richa Gupta
कृष्ण जन्माष्टमी पर उज्जैन के गोपाल मंदिर जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव
प्रदेश में जन्माष्टमी की धूम, CM डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के गोपाल मंदिर में करेंगे श्रीकृष्ण पूजा-अर्चना, मंदिर में खास आयोजन।
60 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट, 13 जिलों में भारी बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मूसलधार बारिश का सिलसिला तेज़ हो गया है। राज्य के कई जिलों में जहां झमाझम बारिश हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें मौसम को सुहाना बना रही हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के दो जिलों — बैतूल और बुरहानपुर — के लिए अति भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।
53 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
गौरवशाली अतीत की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौरवाशाली इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर इन स्थानों पर जाने का निर्णय किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को सर्वप्रथम रायसेन जिले के महलपुर पाठा, इसके पश्चात धार जिले के अमझेरा और इंदौर जिले के जानापाव जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभिन्न प्राचीन कृष्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरासत से विकास के संकल्प के अंतर्गत अपनी इस विशिष्ट यात्रा की रचना की है।
20 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
सुगम, निरंतर एवं पारदर्शी भर्ती के लिये बनेगा "पुलिस भर्ती बोर्ड" - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है।
53 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP के 10 जिलों में हुई बारिश, पचमढ़ी में 9 घंटे में पौने 2 इंच गिरा पानी
प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 9 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई। गुना में डेढ़ इंच और इंदौर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, टीकमगढ़, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
54 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे श्रृंगार के साथ भस्म आरती
महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोर में हुई भस्म आरती का नजारा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस विशेष अवसर पर महाकाल बाबा को तिरंगे रंग के वस्त्र पहनाकर अलंकृत किया गया और मंदिर परिसर को तीन रंगों की थीम में सजाया गया।
79 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
PT के लिए 100 रुपये, मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं, स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। सीएम ने शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर देने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है।
25 views • 2025-08-15
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन के 6 साल पूरे होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की 6वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और जल संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया।
68 views • 2025-08-15
...