सीएम रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज घाट का दौरा, कई साल बाद यमुना घाट पर छठ पूजा संभव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के प्रमुख कालिंदी कुंज यमुना घाट का दौरा किया और आगामी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 अक्टूबर 2025
78
0
...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के प्रमुख कालिंदी कुंज यमुना घाट का दौरा किया और आगामी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके दौरे से पहले ही तमाम सरकारी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी घाट पर मौजूद रहे। दिल्ली सरकार ने इस बार यमुना किनारे के सभी घाटों पर छठ पूजा मनाने की घोषणा की है, जिसके तहत कालिंदी कुंज घाट पर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा इसी घोषणा को जमीन पर उतारने की कवायद का हिस्सा है।


कालिंदी कुंज यमुना घाट दिल्ली के उन प्रमुख घाटों में से एक है, जहां बीते कई सालों से कुछ कारणों से छठ पूजा नहीं मनाई जा रही थी। लेकिन, इस बार भाजपा सरकार ने यह एलान किया है कि पूर्वांचल समाज के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए कालिंदी कुंज यमुना घाट पर भी छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सरकार व्यापक व्यवस्थाएं कर रही है।


रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा, लाइट्स की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और वे सुरक्षित तथा स्वच्छ माहौल में श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मना सकें। कालिंदी कुंज घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और भक्तों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें यमुना किनारे ही आस्था के इस महापर्व को मनाने का अवसर मिलेगा।


सीएम ने कहा-यह उत्सव एक नई शुरुआत लेकर आएगा


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “वर्तमान सरकार के तहत, जिस तरह से सफाई और रखरखाव किया जा रहा है वह उल्लेखनीय है। आप देख सकते हैं कि कोई कचरा नहीं है, कोई दुर्गंध नहीं है। पानी साफ और सुंदर है, और उत्सव की तैयारियां जीवंत, व्यवस्थित और भव्य हैं। सरकार पूरी तरह से सतर्क और दृढ़ है कि तट पर यह उत्सव एक नई शुरुआत लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
फिट इंडिया: कश्मीर से कन्याकुमारी साइक्लिंग अभियान 31 अक्टूबर से
फिट इंडिया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2025 से “एकता के लौह पहिये” शीर्षक से दो राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग अभियान आयोजित करेगा।
36 views • 39 minutes ago
Ramakant Shukla
लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, सरहिंद स्टेशन के पास हुआ हादसा
शनिवार सुबह लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई। ट्रेन जैसे ही सरहिंद स्टेशन से निकलकर करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ी, यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा और तुरंत ट्रेन को रोका गया।
24 views • 1 hour ago
Richa Gupta
दीवाली उत्सव शुरू: धनतेरस पर बाजारों में दिखी रौनक
पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से हुई। बाजारों में खरीदारी का जोश दिखा। सोना, चांदी और बर्तन की दुकानों पर भीड़ उमड़ी।
49 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
धनतेरस आज, जानिए कब से शुरू होगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त
आज पूरे देश में धनतेरस का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भारत में दिवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस (धनत्रयोदशी) से होती है। इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और अपने साथ सुख-समृद्धि लेकर आई थीं। उनके साथ कुबेर देव भी प्रकट हुए थे।
55 views • 2 hours ago
Richa Gupta
एनसीआर में बढ़ा वायु प्रदूषण: दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा रेड जोन में शामिल
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण एक बार फिर चिंता का सबब बन गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को भी ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।
72 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लिया स्वतः संज्ञान; केंद्र, हरियाणा सरकार और CBI को नोटिस जारी
डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार, सीबीआई और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। यह मामला एक वरिष्ठ दंपति से ठगी की शिकायत के बाद उठाया गया है।
73 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
गुजरात में CM वही, टीम नई,हर्ष सांघवी डिप्टी सीएम बने
गुजरात में आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार देखने को मिला। इस दौरान हर्ष सांघवी ने गुजरात के नए उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ ली। वहीं, जितेंद्र वाघाणी और अर्जुन मोढवाडिया ने भी गांधीनगर में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
95 views • 22 hours ago
Richa Gupta
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: राजस्थान के 7 शहरों में होगा 5वां संस्करण
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का पांचवां संस्करण 24 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक राजस्थान के सात शहरों में आयोजित किया जाएगा।
90 views • 23 hours ago
Richa Gupta
PM मोदी और केजरीवाल ने CM भगवंत मान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
89 views • 2025-10-17
Richa Gupta
सीएम रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज घाट का दौरा, कई साल बाद यमुना घाट पर छठ पूजा संभव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के प्रमुख कालिंदी कुंज यमुना घाट का दौरा किया और आगामी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।
78 views • 2025-10-17
...