PM मोदी और केजरीवाल ने CM भगवंत मान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 अक्टूबर 2025
175
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई: शिवराज सिंह चौहान


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों। शुभकामनाएं।


मेरे प्रिय मित्र, मिशन रंगला पंजाब के कमांडर, मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं: मनीष सिसोदिया


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र, मिशन रंगला पंजाब के कमांडर, मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि आपका रंगला पंजाब बनाने का सपना साकार हो। पंजाब के भविष्य की बागडोर आपके मजबूत कंधों पर है। भगवान आपको स्वस्थ, खुश और ऊर्जा से भरपूर रखें और आपको लगातार, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब के लोगों की सेवा में लगाकर रखें।”


छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं: अरविंद केजरीवाल


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “पंजाब के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें। आप यूं ही पंजाब के हर घर में खुशियां बांटते रहें।”


पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं


आम आदमी पार्टी (पंजाब) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। पोस्ट में लिखा, “लाखों पंजाबियों के लिए आशा और प्रोत्साहन, साथ ही जनहितैषी सरकार और सुविधाएं, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मान साहब।” आप नेता युवराज भारद्वाज ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हर दिल के प्यारे, जनता के नेता सरदार भगवंत मान जनसेवा, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक, जिन्होंने राजनीति को जनता की आवाज बनाया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी रहेगा बंद रहेगा, DMRC ने जारी किया अपडेट
कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। डीएमआरसी ने दूसरे सभी स्टेशन सामान्य रूप से चलने की जानकारी दी है।
42 views • 20 minutes ago
Richa Gupta
दिल्ली कार ब्लास्ट: गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, 500+ सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित
राष्ट्रीय राजधानी में हुए कार विस्फोट के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा बैठक की। इस घटना की जांच हेतु 500 से अधिक अधिकारियों की टीम बनाई गई है।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई,5 कंपनियों की तैनाती और जैमर वाहन शामिल
हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (11 नवंबर) अपने चौथे दिन संपन्न हो गई। सोमवार को यह यात्रा फरीदाबाद से होते हुए पलवल जिले में प्रवेश कर गई थी। पूरे दिन पदयात्रा पलवल जिले के विभिन्न इलाकों में रही और रात्रि विश्राम के लिए मित्रोल गांव में ठहरी।
40 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार के 9 Exit Polls में NDA को बंपर बहुमत,जानिए किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान?
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। वोटिंग के तुरंत बाद विभिन्न चैनल और सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। नौ प्रमुख एग्जिट पोल्स में से अधिकांश ने NDA को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, वास्तविक नतीजे 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।
38 views • 13 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली धमाका: पीएम मोदी का सख्त संदेश - षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
दिल्ली धमाके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस हमले के षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जांच एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
96 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
दूसरे चरण में अब तक 47.62% मतदान, जानिए किस जिले में कितनी हुई वोटिंग
दूसरे चरण में मतदान के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
33 views • 20 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में उनके स्वागत के लिए शेरिंग तोबगे का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध और सहयोग पर जोर दिया गया।
98 views • 21 hours ago
Richa Gupta
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि देश और सुरक्षा से जुड़े मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर जोर दिया।
96 views • 21 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं।
74 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में 9 बजे तक 14.55% वोटिंग, सासाराम-गया से किशनगंज तक वोटर्स की लंबी कतार
बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में भी सुबह-सुबह मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई है. यह पहले फेज में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान से अधिक है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ था
79 views • 23 hours ago
...