


राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया। इसके पश्चात उन्होंने राज्य की जनता को संबोधित किया और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं व राष्ट्रीय उपलब्धियों का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री साय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए परालकोट विद्रोह को याद किया और कहा कि इस विद्रोह को 200 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, सोनाखान विद्रोह, वीर सिपाही हनुमान सिंह, शहीद यादव राव, भूमकाल विद्रोह आदि को याद कर शहीदों को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की बात कही। सीएम ने अपने भाषण में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का वर्णन भी किया और बताया भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है।