दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। बीजेपी के स्टार दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए है और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। ऐसे में सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है। जहां एक तरफ बीजेपी के स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में डटे हुए है और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के आर. के. पुरम में बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।