देशभर में दीपावली का उत्सव, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और सबके सुख-समृद्धि की कामना की।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
55
0
...

देशभर में आज सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और सबके सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से सभी के आरोग्य और धन-धान्य की प्रार्थना करता हूं।”


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “समस्त देशवासियों को आलोक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपोत्सव के पावन अवसर पर सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैले और अंधकार दूर हो। मां महालक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी को सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को सत्य और सनातन की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा, “दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों और सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो।”


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन को समर्पित यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।” वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।”



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
हरियाणा सरकार का किसानों को दीपावली तोहफा, गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए
दीपावली हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते रविवार को गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की।
42 views • 6 hours ago
Richa Gupta
देशभर में दीपावली का उत्सव, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और सबके सुख-समृद्धि की कामना की।
55 views • 7 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’, GRAP-2 लागू, जानें पाबंदियां
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता गिरने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-2 को तुरंत लागू करने का फैसला लिया है।
62 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त, कब से शुरू होगा पूजा का समय?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर, यानी आज मनाया जा रहा है। हर वर्ष यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
490 views • 10 hours ago
Richa Gupta
21 अक्टूबर को शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सशस्त्र टुकड़ी के घातक हमले में शहीद हुए 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है।
61 views • 12 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक किए तैनात
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग (ECI) ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
62 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
अफगान क्रिकेटरों की मौत पर BCCI ने जताया दुख
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष ने अब खेल जगत को भी हिला दिया है। इस संघर्ष में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक में ये तीनों खिलाड़ी मारे गए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
49 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दुनिया में मचा हड़कंप
साल 2025 अब खत्म होने के करीब है और पूरी दुनिया इस साल हुई डरावनी घटनाओं भीषण युद्धों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के बोझ से निकलने की उम्मीद कर रही है। हालांकि नए साल 2026 को लेकर जो भविष्यवाणी सामने आ रही है वह एक बार फिर चिंता बढ़ा सकती है।
63 views • 2025-10-19
Richa Gupta
चंद्रयान-2 की बड़ी सफलता : इसरो ने पहली बार दर्ज किया सौर विस्फोट का चंद्रमा के वायुमंडल पर प्रभाव
भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा चंद्रमा के वायुमंडल को सीधे रूप से प्रभावित करती है।
86 views • 2025-10-19
Richa Gupta
दिल्ली की हवा ज़हरीली, AQI 273 पर, कई इलाकों में हालात खराब
दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर गिरकर AQI 273 पर पहुंची। कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर, सांस लेना मुश्किल। प्रशासन अलर्ट पर।
80 views • 2025-10-19
...