गले में बेलपत्र की माला, माथे पर चंदन का तिलक... शुभांगी अत्रे ने लिया बाबा महाकाल का आर्शीवाद
अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ने उनकी श्रद्धा और सादगी की खूब तारीफ की।
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 13 जनवरी 2025
7795
0
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की फेमस अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने हाल ही में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किए। अभिनेत्री शुभांगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दर्शन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नीले रंग के भारतीय सूट में नजर आ रही हैं।
शुभांगी ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं
गले में बेलपत्र की माला, माथे पर चंदन का तिलक, खुले बाल और हल्के मेकअप के साथ शुभांगी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि, महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान शुभांगी ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस वीडियो में अभिनेत्री मंदिर परिसर की पवित्रता और भव्यता का आनंद लेते हुए नजर आईं।फैंस ने शुभांगी की श्रद्धा और सादगी की खूब तारीफ की
अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ने उनकी श्रद्धा और सादगी की खूब तारीफ की। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है कि, आपकी सादगी दिल छू लेती है। शुभांगी अत्रे का यह धार्मिक और सादगी भरा अंदाज उनके फैंस के दिलों को छू गया है। महाकाल मंदिर में उनके दर्शन का यह वीडियो उनकी श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम