एमपी विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, सीएम ड़ॉ मोहन यादव आज लेंगे कई बैठक
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।


Richa Gupta
Created AT: 22 hours ago
101
0

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पर आज गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सदन में वक्तव्य देंगे। आज चौथे दिन पर हंगामे के आसार है। विपक्ष हंगामा कर सकता है।
मुख्यमंत्री आज लेंगे कई बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई बैठक लेंगे। सीएम सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मध्य प्रदेश राज्य वन प्राणी बोर्ड की 8वीं बैठक लेंगे। शाम 5 बजे मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन समिति की 15वीं आमसभा को लेकर बैठक सीएम लेंगे।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम