


एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल में ही हैं। बुधवार को उनके बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी का रिसेप्शन रखा गया था। कार्तिकेय की अमानत बंसल से शादी जोधपुर में हुई लेकिन रिसेप्शन भोपाल में दिया गया। राजधानी के जंबूरी मैदान पर यह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। बेटे की शादी पर सहभोज के लिए शिवराजसिंह चौहान ने हजारों लोगो को न्यौता है। हाल ये है कि रिसेप्शन में वीआईपी की लाइन लगी थी।
कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी 6 मार्च को हुई थी, जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की रस्में निभाई गई थीं। शादी में शामिल होने कई वीआईपी जोधपुर गए थे। इससे पहले 14 फरवरी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी हुई थी। भोपाल के होटल ताज में वे रिद्धि जैन के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। कुणाल सिंह की शादी में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी आए थे।