वॉटर स्पोर्ट्स का एडवेंचर अब बनेगा गांधीसागर की नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
50
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है। वॉटर स्पोर्ट्स का इनार्मस एडवेंचर (असाधारण रोमांच) अब गांधीसागर बांध की एक नई पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधीसागर बांध क्षेत्र का पूरा कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है। गांधीसागर पहले से ही गिद्धों के लिए मशहूर है, लेकिन अब यहां चीता भी दौड़ रहा है। जल और वन्यजीव पर्यटन के मामले में गांधीसागर अब देश-दुनिया में मशहूर हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर बांध क्षेत्र में फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे संस्करण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा बांध के बैकवॉटर एरिया में विकसित टेंट सिटी का शुभारंभ भी किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रभाव क्षेत्र में चंबल मैया के किनारे गांधीसागर का संबंध गंगाजी से जुड़ रहा है। शिप्रा नदी चंबल में आकर मिलती है और यही धारा आगे जाकर यमुना नदी में मिलती है। चंबल नदी के बगैर यमुना की धारा अधूरी है। हजारों साल से मंदसौर, नीमच और बरसों से बीहड़ रहे क्षेत्र को चंबल मैया का आशीर्वाद मिल रहा है। चंबल नदी में घड़ियाल और डॉलफिन का भी बसेरा है। चंबल का पानी स्वच्छता में सर्वोत्तम है। गंगा मैया देवभूमि उत्तराखंड से निकलती है। कोलकाता में गंगा नदी में मालवांचल की मिठास भी घुली हुई है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल ही जीवन की धुरी है। पृथ्वी पर जीव की उत्पत्ति जल से हुई है। जल से स्नान करने पर शरीर की थकावट दूर हो जाती है। सनातन धर्म की सभी परम्पराओं और संस्कारों में जल का बड़ा महत्व है। गांधीसागर बांध क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की शुरुआत हो गई है। अब यह सम्पूर्ण क्षेत्र वॉटर स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले देश-दुनिया के सभी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में जलमार्गों से ही आवागमन होता था। उज्जैन से मां शिप्रा के माध्यम से गंगा नदी से देशभर के अन्य स्थानों तक पहुंचा जा सकता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें विरासत से विकास और जल संस्कृति के संरक्षण का नारा दिया है। गांधीसागर बांध क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मंदसौर सिर्फ गांधीसागर के लिए नहीं, अफीम उत्पाद जिले के लिए भी फेमस है। अफीम की भाजी का स्वाद लेने का एक अलग ही आनंद है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की हितैषी और संवदेनशील सरकार है। प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को प्राकृतिक आपदा या कीट प्रकोप से किसानों की फसल को हुए नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे पूरा करने और राहत राशि देने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को हुए फसल घाटे की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बहनों के कल्याण के लिए भी संकल्पित है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से सरकार उन्हें 1500 करोड़ रूपए से अधिक की राशि प्रतिमाह प्रदान कर रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 17 सितंबर को धार की ऐतिहासिक धरती पर पधार रहे हैं। धार में कपास आधारित उद्योगों और रेडीमेड गारमेंट्स की निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए भारत के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का वैश्विक मंच पर उपस्थित होना भारतीयों को गौरवान्वित करने वाला अवसर है।


सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि गांधीसागर और चंबल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य के पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस क्षेत्र में गिद्ध संरक्षण और तितलियों की प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। आगामी वर्षों में गांधीसागर क्षेत्र प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध जल पर्यटन स्थल बनेगा।


विधायक श्री चंदन सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर और नीमच जिले को कई सौगात दी हैं। राजस्थान सीमा पर स्थित गांधीसागर बांध वर्ष 1960 में बना था। यहां सालों तक कोई विकास नहीं हुआ, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने अपनी सहृदयता से यहां विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रूपए से अधिक की विकास राशि मंजूर की है। विकास कार्यों के बाद यह क्षेत्र एक नए स्वरूप में जाना-पहचाना जाएगा।


कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक श्री माधव मारू, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री देवीलाल धाकड़, विधायक (राजस्थान) श्री सुरेश धाकड़, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
ई-केवाईसी शीघ्र पूरा करें: नगरीय निकायों को शासन के निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्‍त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों को उनके क्षेत्र में पेंशनधारियों को समग्र आईडी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में अपर आयुक्त श्री कैलाश वानखेड़े ने नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
13 views • 49 minutes ago
Richa Gupta
प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे, किसान चिंता न करें: CM डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
75 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश के आसार,अन्य इलाकों में छाए रहेंगे बादल
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और तीन अन्य सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पचमढ़ी में 14 मिमी, नर्मदापुरम और सिवनी में 5-5 मिमी, मंडला में 3 मिमी और नरसिंहपुर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
77 views • 3 hours ago
Richa Gupta
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मंत्रालय में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में प्रदेश में अनेक गतिविधियाँ आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक ली।
63 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
कपास उत्पादक किसानों के लिए धार का पीएम मित्रा पार्क खोलेगा समृद्धि के द्वार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धार जिले में प्रथम पीएम मित्रा पार्क का शुभारंभ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत को वैश्विक पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने इसे प्रदेश के औद्योगिक भविष्य की आधारशिला और किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार बताया।
59 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि से जहां भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को रतलाम जिले की सैलाना तहसील के करिया गाँव में अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का अवलोकन किया।
29 views • 3 hours ago
Richa Gupta
वॉटर स्पोर्ट्स का एडवेंचर अब बनेगा गांधीसागर की नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है।
50 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 28वीं किस्त ट्रांसफर,सीएम ने झाबुआ से जारी की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। सीएम ने 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके अलावा 31 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित की गई।
34 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
खंडवा में आया 3.0 तीव्रता का भूकंप,21 किलोमीटर दूर टाकली गांव रहा केंद्र
खंडवा जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके दर्ज किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। भूकंप का हाईपोसेंटर 5 किलोमीटर गहराई में था, जबकि इसका एपिसेंटर खंडवा शहर से 21 किलोमीटर दूर टाकली गांव, जो कि कोहदड़ के पास स्थित है, वहां रहा।
48 views • 19 hours ago
Richa Gupta
मिशन कर्मयोगी में 2.30 लाख शिक्षक पंजीकृत, मिलेगा प्रशिक्षण
स्कूल‍ शिक्षा विभाग ने कार्यरत कर्मचारियों की संख्या के आधार पर पंजीकरण कर मिशन कर्मयोगी में 55 विभागों में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
79 views • 21 hours ago
...