17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मंत्रालय में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में प्रदेश में अनेक गतिविधियाँ आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक ली।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
74
0
...

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मंत्रालय में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में प्रदेश में अनेक गतिविधियाँ आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक ली। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सभी विभाग अपनी गतिविधियाँ निर्धारित कर लें। दो कार्यक्रमों का प्रदेश में शुभारंभ होगा। इनमें राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान शामिल है। सभी कार्यक्रम इस तरह किये जायें कि प्रदेश वर्ष 2029 तक देश के औसत से आगे आ सके। नगरीय विकास एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता कार्यक्रमों से जनता को जोड़ें। उन्होंने कहा कि खाने के तेल की खपत को 10 प्रतिशत घटाने को अभियान में शामिल किया जाये।


मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। किये गये कार्यों का प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरा जाये। मध्यप्रदेश सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में आता है, इस अनुरूप कार्य किया जाये। आगामी त्यौहारों में कलेक्टर्स जिलों में सावधानियाँ बरतें। दुर्घटना रोकने के पुख्ता इंतजाम किये जायें। झाँकियों के विसर्जन के दौरान हादसे न होने पायें, इसकी सावधानियाँ रखी जायें।


बैठक में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 17 सितम्बर को प्रदेश में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के 8 शहरों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया जायेगा एवं मोटापा नियंत्रण कार्यक्रम किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विभाग द्वारा स्वच्छोत्सव अंतर्गत 5 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।


नगरीय विकास विभाग द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं मेलों का आयोजन किया जायेगा। नमो पार्क, नमो उपवन एवं नमो वन का विकास किया जायेगा। दिव्यांग कल्याण शिविर लगाये जायेंगे। पीएम स्वनिधि योजना (पुनर्गठित) का लाभ-हितग्राहियों को दिया जायेगा। जनजातीय विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान चलाकर जन समुदाय की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जायेगा। ग्राम स्तरीय आदि-कर्मयोगी कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी। आदि सेवा केंद्र बनाये जायेंगे। ग्राम विकास योजना बनायी जायेगी।


वन विभाग द्वारा 8 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। संस्कृति विभाग द्वारा सेरेमिक आर्ट, संगीत, नाटक पर कार्यशालाएँ आयोजित की जायेंगी। आर्ट वर्क प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं विकसित भारत केंद्रित रचना पाठ का भी आयोजन किया जायेगा।


बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं सहकारिता श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल, अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संदीप यादव, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपक सक्सेना, सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती जी.व्ही. रश्मि और पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना उपस्थित थे। सभी कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल रहे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MPPSC रिजल्ट 2024: श्योपुर के देवांशु टॉपर, इंदौर की हर्षिता भी दमकीं
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को राज्य सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट 87/13 के फॉर्मूले पर जारी किया गया है। 87 प्रतिशत मुख्य और 13 प्रतिशत प्रावधिक में परिणाम रखा है। 110 में से 96 पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।
12 views • 15 minutes ago
Sanjay Purohit
कैसे चमकेगी नेता पुत्रों की राजनीति? भाजपा में बड़े पद मिलने पर रोक
भाजपा संगठन ने मध्य प्रदेश में परिवारवाद पर नकेल कसते हुए साफ संकेत दिया कि पार्टी में 'एक परिवार, एक पद' का नियम सख्ती से लागू होगा। इसके तहत नेता पुत्रों से इस्तीफे भी ले लिए गए हैं।
15 views • 27 minutes ago
Ramakant Shukla
दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा मुआवजा, पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और बाढ़ राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
11 views • 32 minutes ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
14 views • 39 minutes ago
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री मोहन ने चम्बल नदी में क्रूज़ की सवारी की और गीत गुनगुनाए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम को चम्बल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज़ की सवारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीत भी गुनगुनाए तथा क्रूज़ में बज रहे गीतों का आनंद लेकर सभी के बीच एक आत्मीय माहौल बना दिया।
19 views • 59 minutes ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश नगरपालिका संशोधन अध्यादेश 2025 लागू
प्रदेश की नगर पालिका और नगर परिषदों के पार्षद अब अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाकर नहीं हटा सकेंगे। उन्हें सीधे जनता ही हटाएगी। इसके लिए सरकार ने मप्र नगरपालिका संशोधन अध्यादेश 2025 लागू कर दिया है।
59 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, फांसी की सजा निरस्त
जबलपुर हाईकोर्ट ने बालाघाट जिले में दो साल पुराने दोहरे हत्याकांड व दुष्कर्म के आरोप में मृत्युदंड की सजा प्राप्त गिरधानी सोनवाने को बरी कर दिया। जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने अपीलकर्ता को अनुचित तरीके से 3 साल 6 माह जेल में रखने के एवज में एक लाख रुपए जुर्माना देने के भी निर्देश दिए।
53 views • 1 hour ago
Richa Gupta
ई-केवाईसी शीघ्र पूरा करें: नगरीय निकायों को शासन के निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्‍त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों को उनके क्षेत्र में पेंशनधारियों को समग्र आईडी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में अपर आयुक्त श्री कैलाश वानखेड़े ने नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
23 views • 2 hours ago
Richa Gupta
प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे, किसान चिंता न करें: CM डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
94 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश के आसार,अन्य इलाकों में छाए रहेंगे बादल
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और तीन अन्य सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पचमढ़ी में 14 मिमी, नर्मदापुरम और सिवनी में 5-5 मिमी, मंडला में 3 मिमी और नरसिंहपुर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
92 views • 5 hours ago
...