गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 7 hours ago
33
0
...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह महापर्व बुद्धि और विवेक के देवता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।


विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से मैं प्रार्थना करती हूं कि राष्ट्र-निर्माण के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करें


विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से मैं प्रार्थना करती हूं कि वे व्यक्ति-निर्माण तथा राष्ट्र-निर्माण के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करते रहें तथा उनके आशीर्वाद से सभी देशवासी, पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए, सशक्त भारत के निर्माण में निष्ठा के साथ कार्यरत रहें। गणपति बाप्पा मोरया।”


गणेश चतुर्थी हर किसी के लिए शुभकारी हो ये भगवान गजानन से प्रार्थना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया।”


विघ्नहर्ता श्री गणेश हम सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार करें


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी हम सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार करें। उनकी कृपा से भारत निरंतर एकता, सद्भाव और विकास के पथ पर अग्रसर हो। गणपति बाप्पा मोरया।“


श्री गणेश चतुर्थी की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व ‘श्री गणेश चतुर्थी’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है। गणपति बप्पा मोरया।“


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, 4 माओवादी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन महिला समेत चार नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित कोपरशी के जंगलों में हुई।
21 views • 2 hours ago
Durgesh Vishwakarma
हिमाचल में बारिश का कहर: मनाली, कांगड़ा और चंबा में तबाही, 1400 करोड़ का नुकसान
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कुल्लू और मनाली में कई सड़कें और पुल बह गए हैं, जिससे संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। उन्होंने कहा, "हम स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
16 views • 4 hours ago
Richa Gupta
FIDE विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा भारत, गोवा में होगा आयोजन: पीएम मोदी ने जताई खुशी
भारत को FIDE शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी मिली है। आयोजन गोवा में होगा। पीएम मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
58 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
लालबागचा राजा 2025 – भक्तिभाव और भव्यता का संगम, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मुंबई में गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर लालबागचा राजा के दरबार के दर्शन शुरू हो गए हैं। भक्तों की भीड़ उमड़ी, तिरुपति बालाजी थीम वाली प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र। जानें पूरी जानकारी।
28 views • 5 hours ago
Richa Gupta
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे इलाके में तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है।
69 views • 5 hours ago
Durgesh Vishwakarma
राजनाथ सिंह का बयान: सेना को पांच साल तक युद्ध के लिए भी तैयार रहना चाहिए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना को 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। भारत अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
29 views • 6 hours ago
Richa Gupta
गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
33 views • 7 hours ago
Richa Gupta
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 29 अगस्त को भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 29 अगस्त 2025 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण समितियों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
61 views • 8 hours ago
Durgesh Vishwakarma
कंगना रनौत का हमला: जीतू पटवारी के बयान पर बोलीं - कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कंगना रनौत ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया। जानें उन्होंने क्या कहा और क्यों दोबारा गरमा गई राजनीतिक बहस।
28 views • 9 hours ago
Durgesh Vishwakarma
संघ शताब्दी कार्यक्रम में मोहन भागवत बोले - हमारा DNA 40 हजार वर्षों से एक जैसा है
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की 100वीं वर्षगांठ पर कहा कि हमारा DNA 40,000 वर्षों से नहीं बदला है। उन्होंने संघ पर चर्चा को परसेप्शन नहीं, फैक्ट्स पर आधारित होने की बात कही।
26 views • 9 hours ago
...