लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो सकता था बिहार का विकास: गिरिराज सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
49
0
...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव से ज्ञान लेना चाहिए।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ रुपए का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। इतनी बड़ी धनराशि से बिहार के स्कूलों में चारदीवारी, खेल के मैदान और लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनाए जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम की कई रैलियों से राज्य पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।


वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव को अपने पिता से कुछ सीख लेनी चाहिए, या यूं कहें कि उनके पिता को कुछ ज्ञान देना चाहिए था। उनके पिता ने चारा घोटाले में जो पैसा गंवाया था, उससे आज बड़ा विकास हो सकता था।”


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही विदेशों में भी भारत अपना डंका बजा रहा है। जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं, जिससे बिहार के विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के 10 साल के शासन को भ्रष्टाचार ने घेर लिया था। इन लोगों का काम केवल अपना और परिवार का विकास करना है।


केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को समर्पित किया, जो सिर्फ एक भारतवंशी ही कर सकता है। इस हार के बाद पाकिस्तान को तो डूबकर मर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो सकता था बिहार का विकास: गिरिराज सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा।
49 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती की ED के सामने पेशी
तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मिमी से एक कथित अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की गई।
57 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
130वा संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक दुर्भावनापूर्ण- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि 130वें संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक के पीछे असली खेल की मंशा हो सकती है क्योंकि यदि किसी भी मुख्यमंत्री को 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटा दिया जाए तो फिर चुनाव की चिंता क्यों होगी।
60 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
अभी और तांडव मचाएगा ‘मानसून’, अगले 48 घंटो के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, अगले तीन चार दिनों में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी — लेकिन इससे पहले उसके जाने का अन्दाज़ कुछ ख़तरनाक हो सकता है। अगले 48 घंटों में कई राज्यों में तेज़ बारिश होने की संभावना है।
100 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख आई नजदीक, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो केवल कुछ खास देशों में ही दिखाई देगा। सूर्य और चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की घटना है।
60 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने वक्फ संशोधन कानून से जुड़े कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने कानून के संबंध में अहम टिप्पणिया भी की।
53 views • 5 hours ago
Richa Gupta
ITR फाइलिंग के दौरान न करें ये गलतियां, अटक सकता है रिफंड
देश में अब तक 6.7 करोड़ से ज्यादा करदाता अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा कर चुके हैं और इसमें से बहुत सारे लोग रिफंड का इंतजार कर रहे हैं।
58 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
78 views • 7 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान से जुड़ा आयुष मंत्रालय, 17 सितंबर से होगी शुरुआत
आयुष मंत्रालय ने आज रविवार को घोषणा की कि वह 17 सितंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ में भाग लेगा।
60 views • 7 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें पोषण माह का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और आठवें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे।
79 views • 8 hours ago
...