मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
65
0
...

मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के कई जिलों में रविवार रात से ही लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को इस दौरान सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।


बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया


इसी बीच लगातार हो रही बारिश का असर सोमवार सुबह देखा गया। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया। लेकिन, अभी तक ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया है।महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भी सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के शास्त्री चौक इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया है। तेज बारिश होने से महिला समाज स्कूल परिसर में भी पानी भर गया है और यहां का नजारा तालाब की तरह दिखने लगा। जलभराव के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बिजली गिरने की संभावना जताई गई है


बारिश ने मोनोरेल सेवा पर भी असर डाला। बारिश के कारण तकनीकी खराबी के चलते इसके परिचालन में दिक्कतें पैदा हुईं। बीएमसी ने मौसम पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसी के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।


मछुआरों को सतर्क रहने को कहा गया है


वहीं, भारी बारिश और तेज हवा को देखते हुए मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। बारिश के दौरान मछली पकड़ने जैसे कार्यों से दूरी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, लोगों से समुद्र किनारे नहीं जाने को कहा गया है। प्रशासन ने कहा है कि लोग मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्राप्त करते रहें और किसी भी तरह की गलत सूचनाओं से बचें।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो सकता था बिहार का विकास: गिरिराज सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा।
39 views • 57 minutes ago
Sanjay Purohit
पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती की ED के सामने पेशी
तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मिमी से एक कथित अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की गई।
46 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
130वा संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक दुर्भावनापूर्ण- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि 130वें संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक के पीछे असली खेल की मंशा हो सकती है क्योंकि यदि किसी भी मुख्यमंत्री को 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटा दिया जाए तो फिर चुनाव की चिंता क्यों होगी।
47 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
अभी और तांडव मचाएगा ‘मानसून’, अगले 48 घंटो के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, अगले तीन चार दिनों में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी — लेकिन इससे पहले उसके जाने का अन्दाज़ कुछ ख़तरनाक हो सकता है। अगले 48 घंटों में कई राज्यों में तेज़ बारिश होने की संभावना है।
67 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख आई नजदीक, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो केवल कुछ खास देशों में ही दिखाई देगा। सूर्य और चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की घटना है।
48 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने वक्फ संशोधन कानून से जुड़े कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने कानून के संबंध में अहम टिप्पणिया भी की।
48 views • 2 hours ago
Richa Gupta
ITR फाइलिंग के दौरान न करें ये गलतियां, अटक सकता है रिफंड
देश में अब तक 6.7 करोड़ से ज्यादा करदाता अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा कर चुके हैं और इसमें से बहुत सारे लोग रिफंड का इंतजार कर रहे हैं।
47 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
65 views • 4 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान से जुड़ा आयुष मंत्रालय, 17 सितंबर से होगी शुरुआत
आयुष मंत्रालय ने आज रविवार को घोषणा की कि वह 17 सितंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ में भाग लेगा।
51 views • 4 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें पोषण माह का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और आठवें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे।
74 views • 5 hours ago
...