IMD ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में जारी की शीतलहर की चेतावनी, प्रमुख शहरों में गिरा पारा
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के लिए आगामी 24 घंटे में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है, खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सामान्य से पहले ही तीखी ठंड महसूस की जा रही है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 6 hours ago
66
0
...

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के लिए आगामी 24 घंटे में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है, खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सामान्य से पहले ही तीखी ठंड महसूस की जा रही है।


इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी


मौसम विभाग के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-अंबिकापुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।



प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री कम है।वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है।

प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में इसी तरह पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है।


अगले कुछ दिन रहेगी कड़ाके की ठंड


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। इस दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
नक्सली लीडर हिड़मा के मारे जाने की खबर,पत्नी और 6 अन्य नक्सली भी मारे गए
सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुठभेड़ में खूंखार नक्सली हिड़मा के मारे जाने की सूचना है।कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है।
26 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
सुकमा-आंध्रप्रदेश की सीमा पर मुठभेड़,6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
सुकमा जिले और आंध्रप्रदेश की सीमा से लगे मरेडपल्ली जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें कुछ बड़े नक्सली कमांडर भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
69 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
IMD ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में जारी की शीतलहर की चेतावनी, प्रमुख शहरों में गिरा पारा
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के लिए आगामी 24 घंटे में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है, खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सामान्य से पहले ही तीखी ठंड महसूस की जा रही है।
66 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
19 नवंबर को किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी जारी करेंगे राशि
छत्तीसगढ़ में बुधवार को धमतरी जिले में एक बड़ा राजनीतिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी पहुंचेंगे।
81 views • 2025-11-17
Ramakant Shukla
नवंबर में ही पड़ रही जनवरी जैसी सर्दी, IMD ने जारी की शीतलहर की चेतावनी
प्रदेश में इस बार समय से पहले ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शीतलहर चल रही है, जिससे तापमान तेजी से गिरा है। सरगुजा संभाग में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जिससे तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है।
82 views • 2025-11-17
Ramakant Shukla
धान खरीदी शुरू, प्रदेश में बनाए गए 2739 केंद्र
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर यानी आज से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।छत्तीसगढ़ सरकार इस वर्ष 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किसानों से धान खरीदी करेगी। किसान सोमवार से शुक्रवार तक निर्धारित केंद्रों में धान बेच सकेंगे। इस बार भी किसानों को प्रति क्विंटल धान के लिए 3100 रुपये का समर्थन मूल्य मिलेगा।
65 views • 2025-11-15
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, प्रदेश में बनाए गए 2739 केंद्र
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियों को पूरी तरह पूरा कर लिया है। इस बार धान खरीदी की शुरुआत सूरजपुर जिले से होगी, जहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे।
104 views • 2025-11-15
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बर्फीली हवाओं का असर तेज कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में इस समय बर्फीली हवाओं का असर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने पूरे प्रदेश का तापमान अचानक गिरा दिया है। राजधानी रायपुर में सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड लोगों को पिछले वर्षों की सर्दियां याद दिला रही है।
124 views • 2025-11-15
Ramakant Shukla
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,27 लाख के इनामी 6 नक्सली ढेर
बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कुल 27 लाख रुपये के 6 इनामी कुख्यात माओवादी मारे गए। सभी की शिनाख्त कर ली गई है। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान, दैनिक उपयोग की सामग्री और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जवानों ने बरामद किए।
64 views • 2025-11-13
Ramakant Shukla
दिव्यांग खिलाड़ी को मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा, जनदर्शन में 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।
110 views • 2025-11-13
...