


होली के दिन आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है। यह ग्रहण आज यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहा। इस दौरान चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई दिया, जिसका मतलब यह है कि चांद का रंग लाल हो गया।
चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, ग्रहण के दौरान भगवान का नाम जपना और भोजन को तुलसी डालकर सुरक्षित रखना शुभ माना जाता है।
क्या भारत में दिखा चंद्र ग्रहण?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
पूर्ण चंद्र ग्रहण क्या होता है?
पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के ठीक बीच में आ जाती है। इसके चलते चांद लाल या धुंधला दिखाई देता है। यहां जरूरी बात ये है कि पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान, चंद्रमा ओझल नहीं होता, बल्कि केवल लाल रंग का हो जाता है।
चंद्रग्रहण कब और कहां दिखेगा?
ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और अटलांटिक महासागर में रहने वाले लोगों को दिखेगा। भारत में लोग चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे।