विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विज़न पर मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की दो वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्ध‍ियों पर विधान सभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा की 7 दशक की यात्रा एवं मध्‍यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 16 hours ago
105
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की दो वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्ध‍ियों पर विधान सभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा की 7 दशक की यात्रा एवं मध्‍यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।


विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 17 दिसंबर का दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रथम बैठक हुई थी। इस विशेष सत्र में सभी सदस्य विकसित मध्यप्रदेश के विजन को धरातल पर उतारने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए इस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। तोमर ने कहा कि आज हमारा प्रदेश विकासशील राज्यों में गिना जाता है। हम सक्षम हैं, अनेक क्षेत्रों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लेकिन आने वाले कल में हम विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखते हैं। इसलिए हमारी पीढ़ी का यह दायित्व है कि इस दिशा में हम चिंतन भी करें और सटीक कदम भी उठाएं।


राज्‍य पुर्नगठन आयोग की अनुशंसा पर 1 नवम्‍बर, 1956 को मध्‍यप्रदेश राज्‍य का गठन हुआ था। मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रथम सत्र की अवधि 17 दिसम्‍बर, 1956 से 17 जनवरी, 1957 थी, सत्र की पहली बैठक 17 दिसंबर 1956 को आहूत हुई थी। तब से अब तक 16 विधानसभा गठित हो चुकी हैं। वर्तमान में 16 वीं विधानसभा कार्यरत है। प्रदेश के विकास एवं आमजन के कल्याण में मध्यप्रदेश विधानसभा एवं सदस्यों का सदैव सक्रिय योगदान एवं भूमिका रही है। प्रथम विधानसभा से अब तक विधानसभा के 19 अध्यक्ष आसंदी पर रहे हैं।


17 दिसंबर 2025 को आहूत एक दिवसीय विशेष सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण राष्ट्र “विकसित भारत” के संकल्प की सिद्धी की ओर अग्रसर है। विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश आवश्यक है और इसमें विधायिका की अपनी भूमिका और दायित्व है। प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के इसी विज़न पर सदन में चर्चा होगी।


17 दिसंबर को प्रातः 10.00 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल विधानसभा परिसर में विधानसभा की 7 दशक की यात्रा पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी मे 136 चित्र लगाये गये है। इसमें कुछ दुर्लभ चित्र भी सम्मिलित हैं। ये चित्र प्रथम विधानसभा से वर्तमान सोलहवीं विधानसभा के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के हैं। यह प्रदर्शनी विशेषकर विद्यार्थियों के साथ विशिष्‍ष्‍ट जनों एवं आम नागारिकों के लिए भी खुली रहेगी, 18 से 25 दिसंबर के बीच विधानसभा में प्रवेश पत्र बनवा कर प्रदर्शनी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र के लिए आधार कार्ड/विद्यालय/महाविद्यालय का परिचय पत्र भी लाना आवश्यक रहेगा। इस प्रदर्शनी के साथ मध्यप्रदेश सरकार के विकास कार्यों के भी छाया चित्र लगाए गए है, जिसमें प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कामकाज का लेखा−जोखा रखा गया है। यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी मध्यप्रदेश के 5 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों के योगदान को भी याद कराती है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट निरस्त,विधायकों और किसान संगठनों के विरोध के बाद सरकार का फैसला
उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर लागू किया गया लैंड पूलिंग एक्ट राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। विधायकों और भारतीय किसान संघ के लगातार विरोध के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
22 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई।मंत्रि-परिषद द्वारा अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों में अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया। परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए डीपीआर में प्रावधानित 1656 करोड़ 2 लाख रुपये के अतिरिक्त 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया है।
39 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, एमपी के सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों का अंतर खत्म किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना के बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों के बीच का अंतर समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
148 views • 10 hours ago
Richa Gupta
एमपीपीएससी ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया, राज सेवा-2025 का मामला हाईकोर्ट में लंबित
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया। जनवरी से सितंबर तक कुल 10 प्रमुख परीक्षाएं होंगी। वहीं, राज्य सेवा 2025 की मुख्य परीक्षा का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।
113 views • 12 hours ago
Richa Gupta
टाइगर रिजर्व में मोबाइल पर बैन: कोर एरिया में फोटो-वीडियो पर रोक, बफर जोन में नाइट सफारी भी बंद
मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ा फैसला। कोर एरिया में मोबाइल से फोटो-वीडियो पर पूरी तरह प्रतिबंध और बफर जोन में नाइट सफारी बंद। जानिए नई गाइडलाइन और वजह।
85 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
कड़ाके की ठंड के साथ छाने लगा कोहरा,रीवा-सतना में दृश्यता सिर्फ 50 मीटर
लगातार सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को सबसे कम तापमान राजगढ़ में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में शीतलहर का असर महसूस किया गया। प्रदेश के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ।
84 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री आज जारी करेंगे संबल योजना की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन पर मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
117 views • 16 hours ago
Richa Gupta
नक्सल-मुक्त मध्यप्रदेश, अब विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब नक्सल-मुक्त हो चुका है और इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। जानिए नक्सलवाद पर सरकार की रणनीति, सुरक्षा बलों की सफलता और विकास योजनाओं पर इसका असर।
116 views • 16 hours ago
Richa Gupta
संबल योजना: सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से बांटेंगे 160 करोड़ की अनुग्रह सहायता
मध्य प्रदेश संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से 160 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि 7,227 श्रमिक परिवारों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
125 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विज़न पर मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की दो वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्ध‍ियों पर विधान सभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा की 7 दशक की यात्रा एवं मध्‍यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।
105 views • 16 hours ago
...