नक्सल-मुक्त मध्यप्रदेश, अब विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब नक्सल-मुक्त हो चुका है और इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। जानिए नक्सलवाद पर सरकार की रणनीति, सुरक्षा बलों की सफलता और विकास योजनाओं पर इसका असर।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 16 hours ago
116
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने लगभग 35 साल नक्सलवाद का दंश झेला। यह एक बड़ी चुनौती थी, पर राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों की प्रतिबद्धता से 11 दिसंबर 2025 को नक्सलवाद प्रदेश के नक्शे से पूरी तरह मिटा दिया गया। यह दिन प्रदेश में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती से नक्सलवाद को समूल खत्म करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। नक्सलवाद और लाल आतंक देश के हर हिस्से में विकास आधारित गतिविधियों में बाधक था। इससे आम नागरिकों में इसके कारण भय का माहौल होता था। ऐसे में नक्सलियों और नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने बालाघाट में अंतिम दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराया और मध्यप्रदेश ने लाल सलाम को आखिरी सलाम कर दिया। अब इससे प्रभावित क्षेत्रों में विकास को एक नई दिशा और एक नई रफ्तार मिलेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में विकास को गति देने के लिए मध्यप्रदेश में दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या से खत्म करना अति आवश्यक था। मध्यप्रदेश ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह द्वारा देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन से करीब साढ़े तीन महीने पहले ही यह ऐतिहासिल उपलब्धि हासिल कर ली है। नक्सलवादियों के एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) में 42 दिन में 42 नक्सलवादियों ने समर्पण कर विकास की धारा से जुड़ना स्वीकार किया है। वहीं, प्रदेश में वर्ष 2025 में 10 हार्डकोर माओवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता का श्रेय राज्य के बहादुर पुलिस अधिकारी और केंद्रीय सुरक्षाबलों को दिया है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष योजना बनाई है। साथ ही प्रदेश में अब एक ऐसा तंत्र भी विकसित किया जाएगा, जिससे दोबारा मध्यप्रदेश की धरती पर नक्सलवादी या अन्य अतिवादी मूवमेंट खड़े न हो पाएं। इसके लिए सभी पड़ोसी राज्यों के साथ भी जरूरी समन्वय किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 1988-90 से नक्सली गतिविधियों की शुरुआत हुई थी। नक्सलियों ने आम नागरिकों को डरा-धमकाकर परेशान किया और सरकार के विकास कार्यों में भी रुकावटें डालीं। नक्सली पुलिस की बसों को भी आग के हवाले कर देते थे। नक्सलियों ने विपक्षी दल की सरकार में मंत्री रहे श्री लिखीराम कावरे की बालाघाट जिले में उनके घर से निकालकर सरेआम हत्या कर दी थी। प्रदेश में 35 सालों के लंबे समय तक नक्सलियों से संघर्ष जारी रहा, जिसमें कई आम नागरिक और पुलिस व सुरक्षाबलों के जवानों को अपने प्राण गंवाने पड़े।


नक्सलवाद उन्मूलन अभियान के कुछ प्रमुख तथ्य


  1. मध्यप्रदेश में वर्ष 1988 से 1990 के बीच नक्सल गतिविधियों की शुरुआत हुई थी। प्रदेश में मंडला, डिंडौरी और बालाघाट नक्सल प्रभावित जिले रहे।
  2. राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत किए।
  3. नक्सलियों को हथियार डालकर जीवन से जुड़ने का अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' अभियान प्रारंभ किया।
  4. सरकार की इसी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दिसंबर 2025 में करीब 2.36 करोड़ रुपए की इनामी राशि वाले 10 नक्सलियों ने पुलिस लाईन, बालाघाट में सरेंडर कर दिया।
  5. 11 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश ने 35 वर्षों से चले आ रहे लाल आतंक को समाप्त कर नक्सल मुक्त बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
  6. वर्ष 2025 में नक्सल विरोधी अभियानों में 16 मुठभेड़ों/एक्सचेंज ऑफ फायर में 13 हार्डकोर नक्सली मारे गए और एक की गिरफ्तारी हुई।
  7. जून 2025 में बालाघाट में हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए, इनमें 3 महिलाएं शामिल थीं। इनके कब्जे से ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
  8. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट पहुंचकर नक्सलियों का खात्मा करने वाले पुलिस के सिपाहियों और अधिकारियों को पदोन्नति देकर सम्मानित किया।
  9. नक्सल विरोधी अभियान में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन कर नक्सलवाद की दशकों से चली आ रही समस्या का सफाया कर दिया।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट निरस्त,विधायकों और किसान संगठनों के विरोध के बाद सरकार का फैसला
उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर लागू किया गया लैंड पूलिंग एक्ट राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। विधायकों और भारतीय किसान संघ के लगातार विरोध के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
24 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई।मंत्रि-परिषद द्वारा अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों में अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया। परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए डीपीआर में प्रावधानित 1656 करोड़ 2 लाख रुपये के अतिरिक्त 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया है।
39 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, एमपी के सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों का अंतर खत्म किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना के बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के स्थायी और अस्थायी पदों के बीच का अंतर समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
148 views • 11 hours ago
Richa Gupta
एमपीपीएससी ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया, राज सेवा-2025 का मामला हाईकोर्ट में लंबित
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया। जनवरी से सितंबर तक कुल 10 प्रमुख परीक्षाएं होंगी। वहीं, राज्य सेवा 2025 की मुख्य परीक्षा का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।
116 views • 12 hours ago
Richa Gupta
टाइगर रिजर्व में मोबाइल पर बैन: कोर एरिया में फोटो-वीडियो पर रोक, बफर जोन में नाइट सफारी भी बंद
मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ा फैसला। कोर एरिया में मोबाइल से फोटो-वीडियो पर पूरी तरह प्रतिबंध और बफर जोन में नाइट सफारी बंद। जानिए नई गाइडलाइन और वजह।
87 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
कड़ाके की ठंड के साथ छाने लगा कोहरा,रीवा-सतना में दृश्यता सिर्फ 50 मीटर
लगातार सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को सबसे कम तापमान राजगढ़ में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में शीतलहर का असर महसूस किया गया। प्रदेश के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ।
84 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री आज जारी करेंगे संबल योजना की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन पर मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
118 views • 16 hours ago
Richa Gupta
नक्सल-मुक्त मध्यप्रदेश, अब विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब नक्सल-मुक्त हो चुका है और इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। जानिए नक्सलवाद पर सरकार की रणनीति, सुरक्षा बलों की सफलता और विकास योजनाओं पर इसका असर।
116 views • 16 hours ago
Richa Gupta
संबल योजना: सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से बांटेंगे 160 करोड़ की अनुग्रह सहायता
मध्य प्रदेश संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से 160 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि 7,227 श्रमिक परिवारों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
126 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विज़न पर मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की दो वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्ध‍ियों पर विधान सभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा की 7 दशक की यात्रा एवं मध्‍यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केन्द्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।
108 views • 16 hours ago
...