मोहन कैबिनेट की बैठक आज, विक्रम विवि का नाम बदलने समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मध्यप्रदेश में आज डॉ. मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।


Ramakant Shukla
Created AT: 22 जुलाई 2025
86
0

मध्यप्रदेश में आज डॉ. मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।विशेष रूप से, विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
इसके अलावा, गांधी सागर बांध से जुड़े पावर जेनरेशन प्लांट के अपग्रेडेशन से संबंधित प्रस्ताव को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिलने की संभावना है।
फायर सेफ्टी बिल को भी कैबिनेट में मंजूर किए जाने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम