महतारी वंदना योजना की 17वीं किस्त जारी, 69 लाख महिलाओं को 647 करोड़ रुपये की सहायता
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदना योजना के तहत 17वीं किस्त जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 1 जुलाई 2025 को 69.23 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 647.66 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं।


Ramakant Shukla
Created AT: 02 जुलाई 2025
80
0

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदना योजना के तहत 17वीं किस्त जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 1 जुलाई 2025 को 69.23 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 647.66 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं।
मार्च 2024 से अब तक 11081 करोड़ की मदद
इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। तब से अब तक 17 किश्तों के माध्यम से राज्य सरकार कुल 11081.68 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदान कर चुकी है।
हर महीने ₹1000 से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं महिलाएं
महतारी वंदना योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं। उन्हें हर महीने ₹1000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम