CM डॉ. मोहन यादव का निर्देश: ऑनलाइन गीता प्रतियोगिता में अधिकतम जन भागीदारी हो
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 53 minutes ago
45
0
...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय मध्य प्रदेश (गवर्नेंस एंड ग्रोथ समिट) निवेश से रोजगार (अटल संकल्प उज्जवल मध्य प्रदेश ) के अंतर्गत 25 दिसंबर को ग्वालियर में हो रहे कार्यक्रम के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता महोत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 1 दिसंबर गीता जयंती पर गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों में जन सामान्य की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न अध्यायों की संस्कृत और हिंदी में, स्कूल कॉलेज के साथ-साथ जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध करवाकर, गीता पर केंद्रित क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। गीता ज्ञान के प्रसार से जन सामान्य की विचार प्रक्रिया और मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव होगा।


उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भगवतगीता ऑन लाइन ज्ञान प्रतियोगिता में प्रवृष्ठि 28 नवम्बर तक www.geetamahotsav.com पर होगी। जिसमें तीन श्रेणियों में भागीदारी की जा सकती है। सभी श्रेणियों के लिए पृथक -पृथक पुरस्कारों का प्रावधान भी किया गया है। यह पुरस्कार 26 जनवरी 2026 को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स, को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और गीता पाठ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।


गीता पाठ के कार्यक्रमों में होगी व्यापक सहभागिता


मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता पाठ कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर मध्यप्रदेश में सभी विकास खंडों, जिला मुख्यालयों, संभागीय मुख्यालयों पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ किया जा रहा है। जन सामान्य द्वारा युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किए जाने के उद्देश्य को इस गीता पाठ से सफल बनाया जा सकता है। वीर भारत न्यास द्वारा गीता पाठ के साथ-साथ गीता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
अगले 48 घंटे पड़ेगी भयंकर ठंड, एकसाथ 4 मौसम सिस्टम एक्टिव
उत्तर भारत के साथ मध्य भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में बने चार सिस्टम ग्वालियर -चंबल के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इनमें सबसे प्रभावी सिस्टम जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ ।
15 views • 25 minutes ago
Sanjay Purohit
श्योपुर से CM मोहन ने कांग्रेस को दिया चेलेंज
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस वाले राम वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के जन्म पर सवाल उठाया। मजाक बनाया, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में अयोध्या में श्रीराम का भव्य धाम जगमगा रहा है।
45 views • 38 minutes ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव का निर्देश: ऑनलाइन गीता प्रतियोगिता में अधिकतम जन भागीदारी हो
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
45 views • 53 minutes ago
Ramakant Shukla
भोपाल में अब बिना अनुमति पेड़ काटने पर जेल, निगम कमिश्नर ने जताई नाराजगी
भोपाल में अब किसी भी जगह बिना अनुमति के पेड़ काटे जाने पर जेल हो सकती है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के बाद नगर निगम भी सख्त हो गया है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने पेड़ काटने की अनुमति देने का काम खुद अपने हाथ में ले लिया है। अब अनुमति केवल वे ही जारी करेंगी।
23 views • 1 hour ago
Richa Gupta
MP में महिला सशक्तिकरण: मनरेगा मजदूरी अब सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी
मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां मनरेगा मजदूरी अब पुरुषों के बजाय सीधे महिलाओं के खातों में दी जाएगी, महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम।
63 views • 2 hours ago
Richa Gupta
SIR में अशोकनगर ने दिखाया दम, शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अशोकनगर ने शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा किया। बैतूल और सीहोर क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर।
64 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, दो दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिली है। आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह में रात का तापमान तेज गिरावट दिखाता है, लेकिन इस बार अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इसका मुख्य कारण उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं का कमजोर होना बताया जा रहा है।
26 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में खोला सौगातों का पिटारा, सांदीपनि स्कूल-तहसील कार्यालय का लोकार्पण
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुरैना को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने जिले में 162 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इनमें आयुर्वेदिक महाविद्यालय भवन, सांदीपनि विद्यालय और तहसील कार्यालय समेत कई विकास कार्य शामिल हैं।
72 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दो साल पूरे होने पर डॉ. मोहन यादव सरकार 13 दिसंबर को मनाएगी राज्य स्तरीय कार्यक्रम
डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।
82 views • 4 hours ago
Richa Gupta
कानून व्यवस्था बेहतर करने पर CM डॉ. मोहन यादव की समीक्षा बैठक, कलेक्टर्स-SP को अहम निर्देश
CM डॉ. मोहन ने कलेक्टर्स और SP से चर्चा कर कानून व्यवस्था को आदर्श स्थिति में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा भी की गई।
71 views • 4 hours ago
...