छह जिलों के 3,05,410 प्रभावित किसानों के खातों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 238 करोड़ 78 लाख रुपए फसल मुआवजा राशि ट्रांसफर की। श्योपुर के बड़ौदा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राहत राशि दी। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। कहा, कांग्रेस वाले राम वाले नहीं हैं। ये तो हे! राम वाले हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के जन्म पर सवाल उठाया। मजाक बनाया, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में अयोध्या में श्रीराम का भव्य धाम जगमगा रहा है।
मथुरा वाला क्यों पूछे रहें
ऐसे में मथुरा वाला क्यों पीछे रहें। वहां भी भव्य मंदिर होना चाहिए। अब कांग्रेसी कहते हैं कि हम भी राम वाले हैं। मैं कहता हूं कि दम है तो आ जाओ, मथुरा बुला रही है, लेकिन नहीं आएंगे । ये श्रीराम और गोपाल कृष्ण की जय नहीं बोल सकते। ये जय बोलेंगे तो वोट खिसकते दिखते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने किसानों को कभी समान निधि नहीं दी। हमेशा किसानों के विरोध में रही। इसलिए पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार घर चली गई।