लोकसभा में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत
28 जुलाई 2025 को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष बहस होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष सुरक्षा चूक और विदेशी दखल जैसे मुद्दे उठा सकता है, वहीं सरकार ऑपरेशन की सफलता पर जोर देगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 28 जुलाई 2025
97
0
...

संसद का मानसून सत्र चल रहा है और आज सत्र का छठा दिन है। आज लोकसभा में पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी, जो करीब 12 बजे शुरू होगी। विपक्ष की मांग और हंगामे के चलते मोदी सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हुई है। चर्चा के लिए कुल 25 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में आज 16 घंटे और राज्यसभा में कल 9 घंटे चर्चा होगी। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।


NDA और INDIA गठबंधन का मार्च

मानसून सत्र की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले NDA एकजुटता का प्रदर्शन करेगा। BJP ने आज सुबह 10 बजे NDA के सभी सांसदों को मकर द्वार पर इकट्ठे होने का आदेश दिया है। NDA के साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन करते मार्च निकालेंगे। वहीं INDIA गठबंधन के सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और अन्य मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। मानसून सत्र के तीसरे दिन (23 जुलाई) को विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी और आज भी इसी तरह का विरोध होने की संभावना है।


आज इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

बता दें कि आज मानसून सत्र में बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष गहन समीक्षा (SIR) के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आपत्ति जताई है। इस मुद्दे पर आज भी लोकसभा में हंगामा हो सकता है, क्योंकि विपक्ष का आरोप है कि सहमति के बिना वोटर लिस्ट में बदलाव किए जा रहे हैं।दूसरी ओर, विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम कराने में मध्यस्थता करने के दावों पर सवाल उठाए हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि युद्धविराम द्विपक्षीय था। इस मुद्दे पर भी आज लोकसभा में चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया दु:ख, हेमंत सोरेन से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुःख जताया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर संवेदना व्यक्त की।
21 views • 17 minutes ago
Ramakant Shukla
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।
47 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में मूसलाधार बारिश, यूपी के 50 जिलों में अलर्ट,कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
भारत में मानसून अपने चरम पर है और देश के लगभग हर हिस्से में भारी बारिश का प्रभाव दिखाई दे रहा है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम – सभी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
18 views • 2 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से समय से एक सप्ताह पहले समाप्त
वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार से स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 9 अगस्त को संपन्न होने वाली थी, लेकिन अब यह यात्रा लगभग एक सप्ताह पहले ही स्थगित कर दी गई है।
50 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली सरकार ने अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!
दिल्ली में शनिवार को हुए एक अहम प्रशासनिक बदलाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जिम्मेदारियां अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान को दी गई हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
31 views • 2025-08-03
Ramakant Shukla
मिंटो ब्रिज, विजय चौक, नोएडा... बारिश ने एक बार फिर दिल्ली-NCR को किया तरबतर, कई जगहों पर जलभराव
रविवार को दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश ने जहां एक ओर लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। खासकर ऑफिस जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
25 views • 2025-08-03
Sanjay Purohit
अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, प्रवर्तन निदेशालय ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर
लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस समूह के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया।
95 views • 2025-08-02
Sanjay Purohit
PM-किसान की 20वीं किस्त जारी: 9.7 करोड़ किसानों को मिलेगी 'सम्मान निधि'
देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के बनौली गाँव से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (पीएम किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस मौके पर देशभर के 9.7 करोड़ से ज़्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹20,500 करोड़ की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की गई।
97 views • 2025-08-02
Sanjay Purohit
US के बाद ब्रिटेन ने भारत पर कही आपत्तिजनक बात, विदेश मंत्रालय ने लगाई फटकार
भारत ने ब्रिटेन की एक संसदीय समिति की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें भारत को ‘दमनकारी देशों’ की सूची में शामिल किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद आरोपों पर आधारित है।
102 views • 2025-08-02
Sanjay Purohit
उपराष्ट्रपति चुनाव तक लटक सकता है बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का इलेक्शन
लंबे समय से टलता आ रहा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लगता है कि एक बार फिर लटक रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही घोषणा की है कि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा। इसकी आवश्यकता पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिए जाने की वजह से आई है।
98 views • 2025-08-02
...