सीएम साय ने की सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा, शिक्षा, पेयजल और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 16 मई 2025
333
0
...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के अनुरूप नलकूपों की खुदाई करवाई गई है। मुख्यमंत्री साय ने पेयजल की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी काम करने के निर्देश दिए।

सीएम साय ने की सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि समर कैंप और 'बाल शिक्षा मित्र' जैसे नवाचारों से बच्चों की शिक्षा में रुचि बढ़ी है। मुख्यमंत्री साय ने इन प्रयासों को और अधिक संगठित एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में बीजापुर और दंतेवाड़ा के कलेक्टरों को रूट चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए आवास, पुनर्वास और कौशल प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने एनएमडीसी व निजी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं हेतु प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में स्वयं भागीदारी करते हुए जमीनी सच्चाई का मूल्यांकन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं और बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समुदाय की आर्थिक समृद्धि के लिए उन्हें उनकी प्रकृति के अनुरूप कार्यों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अटल सेवा केंद्र का शुभारंभ अनेक पंचायतों में हो चुका है, जिससे अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएँ उनके ही गांवों में सुलभ होंगी।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम भावना से काम करने से ही प्रशासनिक और विकासात्मक लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे इसी भावना से कार्य करते हुए जनता के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध रहें। बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
पुरी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी सौगात, चलेगी स्पेशल ट्रेन
रथयात्रा महापर्व 2025 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी और कटक की ओर यात्रा करते हैं। इस बार यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने खास इंतजाम किया है।
8 views • 10 minutes ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा तक पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है.
39 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
इंडिगो फ्लाइट का रायपुर एयरपोर्ट पर लॉक हुआ गेट, 40 मिनट तक फंसे रहे यात्री
दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी के कारण लॉक हो गया. बता दे कि फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे रायपुर में सुरक्षित लैंड हुई थी, लेकिन गेट नहीं खुलने के कारण यात्री करीब 40 मिनट तक विमान में ही फंसे रहे. इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित सैकड़ों यात्री सवार थे.
27 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
शहीद के परिवार को हर विभाग में मिल सकेगी नियुक्ति, छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित सीएम निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
30 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
40 लाख की इनामी महिला नक्सली अरुणा समेत 3 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्र प्रदेश के अलूरीसीतारामा राव जिले में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सीपीआई माओवादी उदय और अरुणा सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया गया.
68 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। जानकारी के मुताबिक मौजूदा विधानसभा भवन में यह आखिरी सत्र होगा। उम्मीद है कि एक नवंबर 2025 को राज्योत्सव में पीएम मोदी के हाथों नवा रायपुर की अल्ट्रा आधुनिक विधानसभा का उद्घाटन होगा, जिसके बाद दिसंबर का शीतकालीन सत्र वहीं से संचालित होगा।नई इमारत में डिजिटल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विधानसभा सत्र के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है।
33 views • 2025-06-18
Ramakant Shukla
मानसून के दस्तक के बाद गिरा तापमान, मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का किया अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब तेज होती जा रही है। राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और तेज वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। खासकर 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।
66 views • 2025-06-18
Ramakant Shukla
मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक, किसानों को मिल सकती है ये बड़ी सौगातें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह कैबिनेट मीटिंग आगामी विधानसभा मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है और इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
67 views • 2025-06-18
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मामले, रायपुर और दुर्ग में सबसे ज्यादा केस
मंगलवार को राज्य में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे अब कुल संक्रमितों की संख्या 131 पहुंच गई है।
75 views • 2025-06-18
Ramakant Shukla
बीएड शिक्षकों के लिए समायोजन काउंसलिंग आज से शुरू
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक विज्ञान पद के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे बीएडधारी शिक्षकों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 2621 पदों पर नियुक्ति के लिए ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया 17 जून से रायपुर में शुरू कर दी है, जो 26 जून तक चलेगी। इस समायोजन प्रक्रिया में राज्यभर के 29 जिलों के 103 विकासखंडों की 1520 से अधिक शालाओं को शामिल किया गया है, जहां शिक्षकों की भारी कमी महसूस की जा रही थी।
37 views • 2025-06-17
...