प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ल्ड एक्सपो 2025 के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से भारत-जापान के तकनीकी और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी राज्य के लिए वैश्विक अवसर खोलेगी।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 5 hours ago
22
0
...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे भारत और जापान के संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता को भी देश के लिए गौरव का विषय बताया।


मोदी की यात्रा से तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को मिलेगी गति


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द जापान का दौरा करने वाले हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक, गहरी और विश्वासपूर्ण है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। इससे दोनों देशों की जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा और साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।


वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सशक्त उपस्थिति


ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि “कल हमने छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ किया है। यह एक्सपो भारत की सांस्कृतिक विविधता और नवाचार को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक बड़ा प्रयास है।”


औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा वैश्विक मंच


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और औद्योगिक प्रगति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके साथ ही, निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के द्वार भी खुलेंगे।


जापान यात्रा और एक्सपो से होगा देश को लाभ


मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी प्रदेश और देश, दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। यह सहभागिता भारत-जापान रिश्तों में नया आयाम जोड़ेगी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
JAPAN की एसएएस सानवा कंपनी को CM विष्णुदेव साय ने निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहित करेंगी और राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित करेंगी।
17 views • 3 hours ago
Durgesh Vishwakarma
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ल्ड एक्सपो 2025 के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से भारत-जापान के तकनीकी और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी राज्य के लिए वैश्विक अवसर खोलेगी।
22 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
बस्तर में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, हाईवे बंद
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। खासकर बस्तर क्षेत्र में रातभर हुई मूसलधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
88 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते तक होगी बारिश,27 अगस्त से तेज बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियों में और तेज़ी आने की संभावना है।
88 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात,अब मिलेगा केंद्र के समान 55% महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद, वित्त विभाग ने सोमवार को महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी केंद्र सरकार के बराबर 55% महंगाई भत्ता पाने के पात्र होंगे।
92 views • 2025-08-25
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को राहत, नवरात्रि पर चलेगी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन
नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक खास पहल की है। यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे खासकर छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
109 views • 2025-08-25
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, 5000 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 5000 पदों को भरा जाएगा।
118 views • 2025-08-25
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अगले एक हफ्ते तक बादल बरसने के आसार
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 27 अगस्त से प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना जताई गई है।
247 views • 2025-08-25
Ramakant Shukla
ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, एक व्यक्ति लापता, चार लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
दंतेवाड़ा जिले के गुमलनार क्षेत्र के पास इंद्रावती नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में नाव में सवार 5 ग्रामीणों में से 1 व्यक्ति नदी में बह गया, जबकि बाकी 4 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
54 views • 2025-08-24
Ramakant Shukla
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के छुपाए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला सुकमा के मेट्टागुड़ा कैंप क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल और पहाड़ियों में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री बरामद की है।
56 views • 2025-08-24
...