आज का राशिफल 10 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 10 फरवरी 2025
247
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 10 फरवरी 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


​मेष राशि


आज आपको अपने रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको बेहद सतर्कता के साथ काम करना होगा। आज अचानक खर्च बढ़ सकता है, स्वास्थ्य कारणों से भी धन खर्च हो सकता है। बैंक से लोन पाने लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आप सफलता पाएंगे। भौतिक सुख साधनों में भी आज वृद्धि होगी।


​वृषभ राशि


आज वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका आत्म-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी पूर्व परिचित के माध्यम से लाभ मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी कोई अनबन चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। बिजनेस में आपका फंसा हुआ माल निकल सकता है। दफ्तर में आज बॉस के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। वैसे नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे


मिथुन राशि


आज सप्ताह के पहले दिन मिथुन राशि के लोगों को शांति और संयम से काम लेना होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है लेकिन आप चतुराई और अनुभव से समस्या का समाधान कर सकते हैं। आज आपके कुछ विरोधी आपकी प्रगति को देखकर मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता पाएंगे। कोई डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है।


​कर्क राशि


आज का दिन कर्क राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपकी राशि में चंद्रमा आकर शुभ लाभ दिलाएंगे। आपकी बातचीत की कला प्रभावशाली रहेगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता से कल लाभ पा सकेंगे। बड़े-बड़े लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज निवेश करने से पहले आपको सभी पक्षों का आकलन जरूर कर लेना चाहिए, अनुभवी व्यक्ति सलाह से भी फायदा होगा। शाम के समय आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। लेकिन बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।


सिंह राशि


सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि का योग बना है। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में अपना ध्यान रखना जरूरी होगा। अगर आप पिछले कुछ दिनों से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बच्चों के दाखिले का प्रयास सफल होगा। लव लाइफ में आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा। राजनीतिक संपर्क का लाभ पा सकेंगे।


कन्या राशि


कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी। धन लाभ का आप आज अवसर पाएंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति आपकी बातों से आज नाराज हो सकता है इसलिए बातचीत में मर्यादा का ध्यान रखें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंग। वाणी की मधुरता बनाए रखें। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।


तुला राशि


तुला राशि के लोगों को आज अपने सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कारोबार में आपकी कमाई बढेगी। आप आज परिवार के साथ भी मनोरंजक समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को आज सफलता पाने के लिए मानसिक भटकाव से बचना होगा। शाम को आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से लेकिन सावधान रहना होगा क्योंकि वे पीठ पीछे आपका नुकसान करवा सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ जाएगा। बिजनस के मामले में कमाई के लिहाज से दिन आपका अच्छा रहेगा।


​धनु राशि


धनु राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आपको आज कारोबार व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना होगा। किसी सहकर्मी की बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके खर्च भी आज बढ़ने वाले हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें उनको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जो लोग अकाउंट या बैंकिंग क्षेत्र में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपको शेयर मार्केट में आज जोखिम से बचना चाहिए।


​मकर राशि


मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी पाने के लिए अथवा नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता से आप सहयोग पा सकेंगे।


​कुंभ राशि


कुंभ राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन शुभ रहेगा। आपको आज प्रसन्न करने वाली खबर भी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास और मनोबल आज बढा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सामंजस्य रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे शिकायत भी कर सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।


​मीन राशि


मीन राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि, बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। आपके किसी फैसले से आपको भविष्य में विशेष फायदा मिलने वाला है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में आज आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Durgesh Vishwakarma
26 जून से शुरू हो रहे है गुप्त नवरात्र, गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये काम
गुप्त नवरात्रि के दौरान आपको माता की दस महाविद्याओं की साधना के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करना चाहिए। वहीं श्री दुर्गा चालीसा और देवी महात्म्य का पाठ करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
29 views • 23 hours ago
payal trivedi
Jagannath Ratha Yatra 2025: यहां जानें जगन्नाथ मंदिर के 'महाप्रसाद' से जुड़ी कुछ अनोखी बातें
जगन्नाथ पुरी में आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथ यात्रा शुरू होती है, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है।
132 views • 2025-06-11
Richa Gupta
स्नान पूर्णिमा की तैयारी जोरों पर, इसी दिन भगवान जगन्नाथ करेंगे पवित्र स्नान
27 जून से शुरू होगी, वहीं, ‘बहुदा यात्रा’ 5 जुलाई को है। त्योहार के दौरान, तीन देवताओं-जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को भक्तों द्वारा तीन विशाल लकड़ी के रथों में गुंडिचा मंदिर तक खींचा जाता है, जहां वे एक सप्ताह तक रहते हैं और फिर जगन्नाथ मंदिर लौट आते हैं।
100 views • 2025-06-10
Richa Gupta
ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल आज, जानें पूजा विधि
आज ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी दुखों का अंत होता है।
65 views • 2025-06-10
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, जानिए गाइडलाइन
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में ही शुरू हो चुके हैं। यात्रा से पहले यात्रियों के लिए कई जरूरी गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिनके बारे में सभी श्रद्धालुओं को जानकारी होनी चाहिए।
156 views • 2025-06-03
Sanjay Purohit
हिंगलाज माता: पाकिस्तान की इस सिद्ध शक्तिपीठ का दर्शन करने के लिए लंबी पैदल यात्रा करते हैं लाखो श्रद्धालु
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मौजूद हिंगलाज माता मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पाकिस्तान का सालाना सबसे बड़ा हिंदू उत्सव मनाया जाता है, जिसमें हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। इस सिद्धपीठ के दर्शन की इच्छा बहुत सारे भारतीयों के अंदर भी है।
41 views • 2025-06-01
Sanjay Purohit
नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम में जा रहे हैं तो वहा से ये चीजें लाना न भूलें
नीम करोली बाबा का आश्रम नैनीताल के कैंची धाम में स्थित है। नीम करोली बाबा को भक्तऐ हनुमानजी का अवतार मानते हैं और उनके दर्शन करने रोजाना हजारों की संख्यार में कैंची धाम जाते हैं। नीम करोली बाबा को कलियुग का हनुमानजी कहा जाता है। मान्याता है कि यहां आने पर पर बाबा अपने भक्तों की सभी समस्यागएं दूर कर देते हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो यहां से लौटने पर भक्तोंन को अपने साथ जरूरत लेकर जानी चाहिए। ऐसी मान्यैता है कि इन चीजों को बाबा का आशीर्वाद माना जाता है और इन्हेंन अपने घर लाने से आपको गुडलक मिलता है।
142 views • 2025-05-30
Sanjay Purohit
निर्जला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा? क्या हैं इसका आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में जेष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी विशेष रूप से कठिन व्रतों में मानी जाती है, क्योंकि इस दिन जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। इसका अर्थ है कि इस व्रत में अन्न, फल, और यहां तक कि पानी भी नहीं लिया जाता।
64 views • 2025-05-28
Sanjay Purohit
चतुर्मास कब से शुरू और क्या होता है इसका महत्व
आषाढ़ मास की एकादशी से चातुर्मास शुरू हो रहा है। इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चातुर्मास का विशेष महत्व है। इन चार महीनों में पूजा-पाठ करने से पुण्य मिलता है। चातुर्मास में कुछ कार्य करने योग्य हैं और कुछ वर्जित हैं। भगवान विष्णु के शयन के दौरान भगवान शिव धरती का संचार करते है।
64 views • 2025-05-23
Sanjay Purohit
हनुमान जी के परम भक्त नीम करोली बाबा के कंबल का रहस्य
नीम करोली बाबा साधु संतों की दुनिया का ऐसा नाम है जिनके नाम का जप न देश ही नहीं विदेश के लोग भी करते हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से लेकर स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग तक, नीम करोली बाबा ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और उनके आध्यात्मिक ज्ञान को एक नई दिशा दी है। आज हम बाबा के जीवन से जुड़े ऐसे रहस्यक के बारे में बात करने जा रहे हैं जो सभी के लिए आश्चहर्य का विषय है।
282 views • 2025-05-21
...